• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका की कमान संभाल रहे हैं भारतीय-अमेरिकी लोग: जो बाइडेन

Desk by Desk
05/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
जो बाइडेन joe biden

joe biden

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

न्यूयॉर्क। मंगल ग्रह पर मार्स रोवर पर्सिवियरेंस की सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसमें अहम रोल निभाने वाली नासा की इंजीनियर स्वाति मोहन की तारीफ करते हुए बाइडेन ने कहा कि अब भारतीय-अमेरिकी लोग अमेरिका की कमान संभाल रहे हैं। वे यहां हर जगह छाए हुए हैं। मंगल ग्रह पर पर्सिवियरेंस की लैंडिंग कराने वाली नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) की टीम को इस सफलता की बधाई दी। इसके लिए आयोजित वर्चुअल मीटिंग में बाइडेन ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है।

भारतीय मूल के अमेरिकी इस देश को संभाल रहे हैं। आप, मेरी उप-राष्ट्रपति, मेरे भाषण लिखने वाले विनय। मैं आप लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। बाइडेन ने प्रवासियों को लेकर कहा कि हमारे देश के अतुलनीय होने का एक प्रमुख कारण यह है कि हमारा देश विविधता से भरपूर है। हम संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया की हर संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ को सामने लाते हैं।

इस मौके पर भारतीयता की पहचान बिंदी को माथे पर सजाए मोहन ने कहा कि इस शानदार, प्रतिभाशाली और विविधता से भरी टीम के साथ काम कर पाना, जो कि एक परिवार की तरह बन गई है। इसने तकनीकी चमत्कार करने में सालों लगाए हैं। बचपन में मैं एक ट्रेक टीवी सीरीज देखने के बाद अंतरिक्ष की दुनिया की ओर आकर्षित हुई थी। आज इस टीम के साथ इसे समझने और वहां नई चीजें, नई जिंदगी खोजने के लिए काम कर रही हूं।

स्वाति मोहन ने पर्सिवरेंस के मंगल ग्रह पर लैंडिंग होने के पलों को याद करते हुए कहा कि सब कुछ बहुत अच्छे से हो रहा था फिर भी टीम घबराई हुई थी। हम तब तक घबराए हुए थे, जब तक कि वह आखिर के 7 मिनट गुजर नहीं गए। रोवर की सुरक्षित लैंडिंग को निर्देशित करने वाली मोहन ने कहा, मंगल ग्रह पर सुरक्षित तरीके से पहुंचने के बाद वहां की तस्वीरें देखना, जहां हम कभी जा नहीं पाए हैं और वहां जीवन की तलाश करना, ये सब ऐसा है जैसे मैं सपने में जी रही हूं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि हम मंगल ग्रह पर अतीत में रहे जीवन के संकेतों को खोज पाएंगे। इस पर बाइडेन ने कहा कि मैं आपको बताता हूं कि आप ऐसा महसूस करते हैं कि आप एक सपने में जी रहे हैं लेकिन आपने वाकई लाखों-करोड़ों युवाओं के एक नया सपना दिया है। आपने एक ऐसा आत्मविश्वास दिया है कि हम वही देश हैं, जो चमत्कृत करता है। आप सभी लोग कमाल के हैं और आपने अविश्वसनीय काम किया है।

इतना ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए बाइडेन ने कहा कि उन्होंने देश के एक ऐसे प्रमुख के बारे में सुना था कि वे महान चीजें करने के लिए बहुत करते थे, लेकिन वे एक कोरोना वायरस को हैंडल नहीं कर पाए। जबकि ये चीजें बहुत मायने रखती हैं क्योंकि लोकतंत्रों को यह प्रदर्शित करना होगा कि वे कुशलता से चल सकते हैं। बता दें कि मोहन के मार्गदर्शन में 18 फरवरी को पृथ्वी से लगभग 224 मिलियन मील की दूरी पर मंगल ग्रह पर रोवर पर्सिवरेंस ने जेजेरो क्रेटर को छुआ था।

Tags: #MarsamericaBidenengineerIndian-American PeopleMars Rover PerseveranceNASASoft LandingSwati Mohanअमेरिकाइंजीनियरजो बाइडेननासाबाइडेनभारतीय-अमेरिकी लोगमंगल ग्रहमार्स रोवर पर्सिवियरेंससॉफ्ट लैंडिंगस्वाति मोहन
Previous Post

पीएम मोदी विकास और सुशासन का प्रामाणिक ब्रांड : बलदेव सिंह औलख

Next Post

पंचायत चुनाव में चक्रानुक्रमणीय आरक्षण लागू कर योगी ने साधे एक तीर से कई निशाने

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

पंचायत चुनाव में चक्रानुक्रमणीय आरक्षण लागू कर योगी ने साधे एक तीर से कई निशाने

यह भी पढ़ें

Jagdeep Dhankhar attended the swearing-in ceremony of the new Vice President

इस्तीफे के बाद पहली बार नजर दिखें धनखड़, नए उपराष्ट्रपति के शपथ समारोह में हुए शामिल

12/09/2025
Bollywood's Big B Amitabh Bachchan reminds 38-year-old anecdote

बॉलीवुड के बिग बी ने याद दिलाया 38 साल पुराना किस्सा

16/04/2021
Pumpkin

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version