• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 महीने बाद ड्रैगन ने फिर किया विश्वासघात, LAC पर जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा

Writer D by Writer D
12/12/2022
in राष्ट्रीय
0
Tawang

Indian and Chinese soldiers clash in Tawang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। इस घटना दोनों पक्षों की ओर सैनिकों के घायल होने की खबर है। ये घटना तवांग (Tawang)जिले के यंगस्टे में हुई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये घटना 9 दिसंबर 2022 की है।

खबरों के अनुसार तवांग (Tawang) में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंचना चाह रही थी। चीनी सैनिकों के इस कदम का वहा तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई। इस झड़प में दोनों देशों की सेनाओं के कुछ जवान जख्मी हुए हैं। हालांकि भारत के जवानों ने LAC तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया।

चीन के ज्यादा जवान हुए जख्मी

रिपोर्ट के अनुसार 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चोटी की ओर बढ़ने की कोशिश की थी। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के इस इरादे को नाकाम कर दिया। ये चोटी अभी बर्फ से ढकी हुई है। सेना के सूत्रों के अनुसार इस झड़प में भारत से ज्यादा चीन के जवान जख्मी हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार चीनी जवानों के साथ हुए इस झड़प में भारत के कम से कम 6 जवान घायल हुए हैं। इन जवानों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है।

इंडियन पोस्ट को हटाना चाहते थे चीनी सैनिक

रिपोर्ट के अनुसार चीनी सैनिक तवांग इलाके में भारत के एक पोस्ट को हटाना चाहते थे। भारतीय सैनिकों ने चीन की इस हिमाकत को चुनौती दी इसके बाद चीनी सैनिकों को वहां से भागना पड़ा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों देश के सैनिक कुछ ही देर में घटनास्थल से पीछे हट गए। घटना के बाद इंडियन आर्मी के कमांडर और चीनी कमांडर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की। ताकि इलाके में शांति बहाल की जा सके।

फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव

गौरतलब है कि भारतीय सैनिकों ने पिछले साल भी अक्टूबर में इसी क्षेत्र में चीनी सैनिकों को रोका था। अरुणाचल प्रदेश में लगभग 200 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान LAC के पास आना चाह रहे थे। भारतीय सैनिकों ने तब भी उन्हें खदेड़ दिया था।

बता दें कि LAC पर चीनी सैनिकों का विश्वासघात कोई नई बात नहीं है। साल 2020 में गलवान में चीन ने ऐसा ही करने की कोशिश की थी। जब चौकी का मुआयना करने पहुंचे भारतीय सैनिकों पर चीनी जवानों ने विश्वासघात कर हमला कर दिया था। इस हमले में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। जबकि चीन के कई जवान मारे गए थे। चीन ने तो पहले अपने जवानों की कैजुअलिटी को मानने से ही इनकार कर दिया था। बाद में चीन ने माना था कि भारत सेनाओं के हाथों उसके 5 जवान मारे गए थे।

Tags: Arunachal Pradesh NewsNational newstwang border
Previous Post

फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव

Next Post

निकाय चुनाव की तारीखों पर लगी रोक, आरक्षण का फंसा पेंच

Writer D

Writer D

Related Posts

Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
Next Post
Nikay Chunav

निकाय चुनाव की तारीखों पर लगी रोक, आरक्षण का फंसा पेंच

यह भी पढ़ें

Rameshwar Singh Yadav

अखिलेश यादव के करीबी सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गिरफ्तार

09/06/2022
MLC Election

MLC Election: सपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव नहीं रहे मौजूद

18/05/2023
anupriya patel

अनुप्रिया पटेल ने ‘दोहा’ के माध्यम से संत कबीर दास को किया याद

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version