भारतीय सेना में बिना परीक्षा हो रहीं भर्तियां, जानिएं कैसे करें आवेदन
अगर आप भी भारतीय थल सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि इस समय भारतीय सेना में युवाओं के लिए ढेर सारी भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए भारतीय सेना ने तकनीकी ग्रेजुएट पाठ्यक्रम टीजीसी-134 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य युवा जो आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द भारतीय सेना की ऑफिसीयल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भारत में लांच हुआ Samsung Galaxy A52s 5G, पढ़ें क्या है खास
आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 29 पदों पर भर्तियां होंगी। भारतीय थल सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के तहत सिविल/भवन निर्माण प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, यांत्रिक आदि के लिए ये वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक लोग केवल 15 सितंबर तक ही ऑनलाइन अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।




