• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे, पीएम, सीएम चुनावी जनसभाओं में व्यस्त : पीएल पुनिया

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूक्रेन (Ukraine) में एक भारतीय छात्र की मौत पर शोक जताते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया (PL Pinia) ने मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। और फंसे हुए छात्रों व अन्य लोगों को जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय से सही कदम उठाते तो वक्त रहते यूक्रेन से बच्चों को निकाला जा सकता था। लेकिन सरकार ने इस मामले पर उदासीनता दिखाई और इसी का नतीजा है कि यूक्रेन में भारत के हजारों लोग फंसे हुए हैं।

आजमगढ़ जहरीली शराब से मौत लचर कानून व्यवस्था का नतीजा : पीएल पुनिया

उन्होंने कहा कि अनेक पश्चिमी देशों ने समय रहते एडवाइजरी जारी की और अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकाला, लेकिन हमारे यहाँ सरकार में बैठे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री चुनावी सभाओं में व्यस्त रहे। सिर्फ उत्तर प्रदेश के डेढ़ हजार से अधिक लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अनेक बच्चों के वीडियो आ रहे हैं, जिनमें वह बेबस हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे समय में जब कि हमारे देश के होनहार यूक्रेन में फंसे हुए हैं, देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री जनसभाएं कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री युक्रेन फंसे लोगों के परिवार से मिलकर उन्हें जानकारी देने, सांत्वना देने के बजाय जनसभाएं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आर्थिक, सामाजिक तौर पर तो देश को कमजोर ही किया है, अब इसने अपनी नैतिकता भी खो दी है। पूरी सरकार का ध्यान विधानसभा चुनाव पर केंद्रित है, लेकिन यूक्रेन में फंसे बच्चों की बात यह लोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में बच्चे जिंदगी और मौत के बीच फंसे हुए हैं, यह विषम परिस्थिति है। समय रहते मोदी सरकार जाग जाती, तो बच्चों को इस तरह की परिस्थिति में नहीं फंसना पड़ता।

Ukraine-Russia War: खारकीव में हुई भारतीय छात्र की मौत,MBBS करने गया था नवीन 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपील कर रही है कि प्रधानमंत्री मोदी को चुनावी व्यस्तता से मुक्त होकर यूक्रेन में फंसे बच्चों को सकुशल भारत लाना चाहिए। हर भारतीय की जिंदगी की रक्षा करना, सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। हमारी अपील है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। और हरसंभव प्रयास कर जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं को वापस लाएं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह

Next Post

ये हैं कास्टिंग काउच की शिकार हुई अभिनेत्रियां

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
मुंबई

ये हैं कास्टिंग काउच की शिकार हुई अभिनेत्रियां

यह भी पढ़ें

Purnima

शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, जीवन भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

15/10/2024
CM Dhami

सीएम धामी कल करेंगे धारचूला में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा

10/09/2022
Skeleton found

पुलिस चौकी के पास मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version