• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय संविधान देश  की आत्मा : योगी

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के 71वें संविधान दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने वकीलों और न्यायालय आने वाले वादियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने हाईकोर्ट से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट तक सभी जिलों में वकीलों के लिए चैम्बर बनाए जाने और न्यायालय आने वाले वादियों के लिए भी उचित व्यवस्थाएं किए जाने की घोषणा की। लोकभवन में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव जुड़े थे। कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन भी किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वर्ष हमारे सभी लोगों के लिए विशेष है क्योंकि एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव और दूसरी तरफ चौरी चौरा का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में संविधान दिवस का आयोजन भी देश के लिए खास महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हम सभी को समान मताधिकार और अधिकार प्रदान किए हैं। इसलिए हमें संविधान के ग्रंथ को भी अपने घरों मे वैसे ही रखना चाहिये हम जैसे धार्मिक ग्रंथ को रखते हैं, जिससे हर एक भारतीय के मन में संविधान के प्रति सम्मान जागृत हो सके। उन्होंने कहा कि सभी के लिए अपने धर्म के साथ राष्ट्र का भी एक धर्म है।

सीएम योगी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भी हमने कार्य किया। प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण निधि को डेढ़ से 5 लाख किया गया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा ने संविधान के मूल्यों पर विशेष सत्र भी आयोजित किये। सीएम योगी ने कहा कि भारत के संविधान की मूल प्रति को देख कर लगता है कि संविधान निर्माता  कितने दूरदर्शी रहे होंगे। अगर इसे भारत की आत्मा कहा जाये तो गलत नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने बाबा साहेब की स्मृति में स्मारक की आधारशिला रखी। 26 नवम्बर 2015 को देश मे पहली बार संविधान दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। भारत के संविधान का संरक्षक भारत की जनता को माना गया। उन्होंने कहा कि आजादी के समय कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंग्रेजों के पिट्ठू बनकर भारत को एक नहीं रखना चाहते थे। ऐसे समय एक बड़ा तबका भारत को एक भारत के रूप में रखने का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान स्वरूप बनाना बड़ा कठिन कार्य रहा होगा। 9 दिसम्बर 1946 को संविधान की बैठक हुई थी। जहां पर बाबा साहब को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया, तब जाकर संविधान अपना रूप लेता है।

भारतीय संविधान देश  की आत्मा : योगी

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। यूपी को बीमारू प्रदेश समझा जाता था लेकिन लेकिन अब स्थितियां बदल गयी हैं। हमने प्रदेश में रूल ऑफ लॉं लागू किया। आज यूपी की कानून व्यवस्था नजीर बन गई है। उत्तर प्रदेश पहले जहां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पायदान पर पाया जाता था वहीं अब  वह देश की 44 योजनाओं में नम्बर एक पर है। आम जन में देश और प्रदेश के प्रति सम्मान बढ़ा है। यूपी निवेश की भारी संभावनाओं से भरा है। उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पसंद है। आज उत्तर प्रदेश 44 योजनाओं में देश में नम्बर 1 है। डीजी कॉन्फ्रेंस में यूपी के मॉडल को भी सराहा गया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsसीएम योगी
Previous Post

3,915 कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए CM योगी

Next Post

कुशीनगर की विकास यात्रा में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
kushinagar airport

कुशीनगर की विकास यात्रा में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस​ गिरगिट के समान, लोकसभा चुनाव में झूठ फैलाया: नायब सैनी

25/11/2024

राम मंदिर एवं राष्ट्र मंदिर एक दूसरे के पूरक : केशव मौर्य

09/11/2021
arvind kejriwal

पिज्जा की होम डिलिवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं? : केजरीवाल

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version