• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3.75 ट्रिलियन डॉलर की हुई भारतीय GDP, इन बड़े देशों को भी पीछे छोड़ा

Writer D by Writer D
12/06/2023
in Business, Main Slider
0
GDP

GDP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय इकोनॉमी (Indian Economy) ने 2023 में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। देश की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ने 3.75 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को छू लिया है। इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ऑफिस ने ट्वीट कर के जानकारी दी है। साल 2014 के बाद देश की जीडीपी लगभग दो ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची है। वित्त मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

इन देशों से अधिक भारत की GDP

मौजूदा प्राइस के लिहाज से भारत की GDP 3,737 अरब डॉलर है। अगर विकसित देशों के साथ तुलना करें तो भारत की GDP अमेरिका (26,854 अरब डॉलर), चीन (19,374 अरब डॉलर), जापान (4,410 अरब डॉलर) और जर्मनी की जीडीपी (4,309 अरब डॉलर) से कम है।

मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी ब्रिटेन (3,159 अरब डॉलर), फ्रांस (2,924 अरब डॉलर), कनाडा (2,089 अरब डॉलर), रूस (1,840 अरब डॉलर) और ऑस्ट्रेलिया (1,550 अरब डॉलर) से अधिक है।

हीटवेव का कहर, इन राज्यों में बढ़ गई गर्मी की छुट्टियां

वित्त मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि भारत की जीडीपी 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर पर थी। भारतीय इकोनॉमी को ग्लोबल स्तर पर चमकदार माना जा रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी का अनुमान

इस बीच रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रविवार को जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6 फीसदी से 6.3 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। हालांकि मूडीज का अनुमान है कि भारत की इकोनॉमी पिछले हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमानित 8 फीसदी की वृद्धि दर से काफी कम है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के एसोसिएट प्रबंध निदेशक जीन फैंग ने एक इंटरव्यू में पीटीआई से कहा था कि हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की विकास दर लगभग 6-6.3 प्रतिशत रहेगी।

क्या है GDP?

किसी देश की सीमा में एक निर्धारित समय के भीतर तैयार सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहते हैं। यह किसी देश के घरेलू उत्पादन का व्यापक मापन होता है और इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था की सेहत पता चलती है। अधिकतर देशों में इसकी गणना सालाना होती है। लेकिन भारत में इसे हर तीन महीने यानी तिमाही में आंका जाता है। कुछ साल पहले इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और कंप्यूटर जैसी अलग-अलग सेवाओं यानी सर्विस सेक्टर को भी जोड़ दिया गया।

Tags: Defence Minister Nirmala SitharamangdpIndian economyIndian GDP
Previous Post

हीटवेव का कहर, इन राज्यों में बढ़ गई गर्मी की छुट्टियां

Next Post

UPSC CSE प्री एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
UPSC

UPSC CSE प्री एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

यह भी पढ़ें

Bandra Station

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल; दिवाली-छठ पर गोरखपुर जा रहे थे यात्री

27/10/2024
Amitabh Bachchan recites poetry to people amidst Corona epidemic

कोरोना महामारी के बीच अमिताभ बच्चन ने लोगों को होप पर सुनाई कविता

12/05/2021
BJP

BJP ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की 12वीं लिस्ट, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट

16/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version