• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश का गुड़ दुनिया में बनाएगा अनूठी पहचान : योगी

Writer D by Writer D
06/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते सूबे में एक नये ब्रांड के तौर पर उभर रहा गुड़ न सिर्फ राज्य को वैश्विक स्तर पर एक नयी पहचान दिलायेगा बल्कि गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में सहायक होगा।

श्री योगी ने शनिवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय ‘राज्य गुड़ महोत्सव 2021’ का शुभारम्भ करते हुये कहा कि प्रदेश के 60 लाख किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के प्रयासों से आज राज्य गुड महोत्सव एक नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय उत्पाद को मार्केट मिले उसकी ब्रांडिंग हो सके और वह देश और दुनिया में उत्पाद जाकर के किसान को अधिक से अधिक लाभकारी मूल्य दे सकें, इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं।

‘राज्य गुड़ महोत्सव’ का उद्घाटन करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/hiqNgQAKrA

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 6, 2021

उन्होने कहा “ हमारे बचपन में चीनी का दाम ज्यादा और गुड़ का दाम कम हुआ करता था। आज अपने औषधीय गुणों के कारण गुड़ का दाम चीनी की अपेक्षा बढ़ा है। हालांकि अब गुड़ प्रदेश के अंदर नया ब्रांड बन रहा है। प्रदेश के तीन जिलों मुजफ्फरनगर, अयोध्या लखीमपुर में ओडीओपी के रूप में गुड़ को शामिल किया है। विश्वास है कि प्रोडक्ट आप सबके इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करेगा और गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में भी सहायक होगा। ”

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, सैकड़ों लीटर शराब समेत दो गिरफ्तार

श्री योगी ने कहा कि आज से चार साल पहले गन्ना किसानों की स्थिति खराब थी। पाँच, छह, सात वर्षों तक गन्ना भुगतान नहीं होता था। खांडसारी उद्योग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। लाइसेंस नहीं मिल पाते थे। हमने सत्ता में आते ही स्थिति बदली। आज आवेदन करने के कुछ ही घंटों के अंदर उसको लाइसेंस भी मिलता है। लाइसेंस शुल्क माफ है। ऑनलाइन व्यवस्था कर दी गई है। 15 किलोमीटर की बजाय 7 किलोमीटर के दायरे में कोई भी खांडसारी उद्योग लग सकता है। उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर,शामली, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर जैसे गन्ना बाहुल्य जिले हैं, वहां के किसानों के द्वारा जो गन्ना पैदा किया जाता है, उससे बनने वाला गुड़ न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि देश और दुनिया के स्तर पर भी उनको एक नई पहचान और नया लाभकारी मूल्य दिला रहा है।

Tags: cm yogigud mahotsavLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, सैकड़ों लीटर शराब समेत दो गिरफ्तार

Next Post

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Jayant Chaudhary's show of strength at the Swabhiman Rally.
उत्तर प्रदेश

स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, पीडीए पर तंज-बोले, “एनडीए का ‘एन’ कभी नहीं बदलेगा”

03/09/2026
CM Yogi filled the 'pot' of Braj residents with gifts and butter
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Next Post
57 teacher sacked

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त

यह भी पढ़ें

Huge quantity of explosives recovered from Nepali youth

भारी मात्रा में विस्फोटक और चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

20/03/2023
murder

एक माह से गायब युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

05/03/2022

उप चुनाव की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दी, मतदान 12 को

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version