• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परंपरा और विज्ञान का मेल करना चीन से सीखें: मोहन भागवत

Writer D by Writer D
13/02/2023
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
mohan bhagwat

mohan bhagwat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि परंपरागत औषधियों का ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का मेल होना चाहिए। चीन में परंपरागत और आधुनिक उपचारों का समन्वय हुआ है। भारतीय फार्मेसी क्षेत्र को चीन से यह सीखना चाहिए।

नागपुर के नंदनवन में स्थित आदर्श इन्स्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि फार्मेसी बहुत अच्छा क्षेत्र है। फार्मेसी का अध्ययन करने वाले छात्रों को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता। यही छात्र चाहे तो अपने ज्ञान के दम पर खुद का रोजगार चला सकता है। फार्मेसी विज्ञान को सीखने के बाद हमारे परंपरागत ज्ञान को हम इससे जोड़ सकते हैं क्या? इसपर विचार होना चाहिए।

बकौल भागवत (Mohan Bhagwat) इस तरह का प्रयोग किया जा सकता है। दुनिया के बहुत सारे देश ऐसा करते आए हैं। हमारे पड़ोसी राष्ट्र चीन ने ऐसा किया है। सरसंघचालक ने बताया कि चीन ने अपनी परंपरा के दम पर अलग सिस्टम खड़ा किया है। परंपरागत ज्ञान का आधुनिक फार्मेसी विज्ञान से मेल करवाया। अब दुनिया इसे चायनिज मेडिसीन कहती है। हमारे यहां भी परंपरागत ज्ञान है उसका स्टंडर्डायझेशन करने की जरूरत है। भारत को भी चीन से सीख लेते हुए परंपरागत दवाइयों का ज्ञान और फार्मेसी जैसे विज्ञान का मेल करना होगा।

सरसंघचालक ने कहा कि भारतीय औषधी ज्ञान सुश्रुत, चरक और नागार्जुन के जमाने से चला आ रहा है। हमारे समाज में औषधी ज्ञान सेवा माना जाता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दवा कंपनियां बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग करती है। ऐसे में दुनिया के एक देश में यदि कोई दवा प्रतिबंधित हो तो दवाई कंपनियां अपने उत्पादन की अन्य देशों में बिक्री करती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। डॉ भागवत ने कहा कि भारतीय परिवारों में परंपरा से आया औषधियों का ज्ञान आज भी बरकरार है। नतीजतन कोरोना महामारी के समय हमें काढ़ा बनाने की विधि सीखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। वहीं, निःशुल्क औषधियां उपलब्ध करवाना हमारी परंपरा और संस्कारों का हिस्सा है। यह संस्कार हमारी शिक्षा, समाज और परिवारों से हमें प्राप्त हुए हैं।

सरसंघचालक ने बताया कि भारत ने कोरोना की वैक्सीन खोजी और अपने देशवासियों को मुफ्त में उपलब्ध करवाई। ऐसा दुनिया के अन्य देशों ने नहीं हुआ। सरसंघचालक ने आह्वान किया कि हमारा परंपरागत औषधी ज्ञान और फार्मेसी विज्ञान का गठजोड़ करने के लिए अनुसंधान होना चाहिए। यदि ऐसा हो पाया तो भारतीय समाज लाभान्वित होगा और देश के गौरव में और वृद्धि होगी।

Tags: Maharashtra Newsnagpur newsNational news
Previous Post

दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को कूनो में आएंगे और 12 चीते

Next Post

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Next Post
AK Sharma

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Mahesh Babu

महेश बाबू को वाइफ नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखी ये प्यारी बात

09/08/2024
Mohsin Raza

वक्फ सम्पत्तियों पर किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा : मोहसिन रजा

20/11/2020

एमटी मैरीवेक्स’ जहाज में लगी आग, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

08/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version