• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैगंबर पर टिप्पणी से इस्लामिक देशों में लगी आग, भारतीय चीजों का किया बॉयकॉट

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Prophet Mohammad

Prophet Mohammad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। इस्लामिक देशों की आपत्ति के बीच अब कुवैत (Kuwait) में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरू हो गया है।

कुवैत (Kuwait) की एक सुपरमार्केट ने अपने शेल्फ से भारतीय उत्पादों को हटाना शुरू कर दिया है। कुवैत (Kuwait) के अल-अरदिया कॉ-ऑपरेटिव सोसाइटी स्टोर के वर्कर्स भारतीय चाय और अन्य उत्पादों को स्टोर से हटा रहे हैं।

कुवैत सिटी (Kuwait City) के बाहर स्थित एक सुपरमार्केट से चावल, मसालें और मिर्चियों को शेल्फ से हटाकर प्लास्टिक शीट्स में कवर कर दिया गया है। इन पर अरबी भाषा में लिखा गया है, हमने भारतीय उत्पादों को हटा दिया है।

स्टोर के सीईओ नसीर अल-मुतैरी ने बताया, हम कुवैती मुस्लिमों के तौर पर पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते। सुपरमार्केट चेन के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी भारतीय उत्पादों के व्यापक बहिष्कार पर विचार कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arab News (@arabnews)

बीजेपी (BJP) के दो नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर अब तक कई देश आपत्ति जता चुके हैं। इनमें ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया हैं। बीजेपी ने टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की है। इस मामले में राजनयिक स्तर पर भी तूल पकड़ा। कई देशों ने अपने देशों में स्थित भारतीय राजदूतों को तलब कर नाराजगी जाहिर की। कतर ने भारत से इस इस्लाम विरोधी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा था। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कतर दौरे पर थे।

कानपुर हिंसा: प्रिंटिंग प्रेस मालिक हिरासत में, बाजार बंदी के छापे थे पोस्टर

मिस्र की प्रतिष्ठित अल-अजहर यूनिवर्सिटी ने भी निंदा की इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक अल-अजहर यूनिवर्सिटी ने पैगंबर मोहम्मद पर इन टिप्पणियों को असल आतंकवाद बताया। सऊदी अरब स्थित मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने कहा कि इन टिप्पणियों से नफरत को बढ़ावा मिल सकता है। सऊदी अरब ने इसे जघन्य अपराध बताया।

इसके साथ ही छह खाड़ी देशों के समूह गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल ने भी बीजेपी नेताओं की इन टिप्पणियों को खारिज करते हुए इसकी निंदा की।

वहीं, बहरीन ने इन विवादित टिप्पणियों के लिए बीजेपी नेता को सस्पेंड किए जाने का स्वागत किया। बीजेपी ने रविवार को यह कहते हुए नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया कि उनके (नूपुर शर्मा) विचार पार्टी के रुख से अलग है। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है।

कानपुर हिंसा: पोस्टर लगते ही सरेंडर करने लगे उपद्रवी, अबतक 50 गिरफ्तार

नुपुर शर्मा ने कहा, अगर मेरे शब्दों से कोई असहज हुआ हो, किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो मैं बिना किसी शर्त के अपना बयान वापस लेती हूं।

Tags: # world newsinternational NewsProphet Mohammad
Previous Post

कानपुर हिंसा: प्रिंटिंग प्रेस मालिक हिरासत में, बाजार बंदी के छापे थे पोस्टर

Next Post

खत्म हुआ UP Board रिजल्ट का इंतजार, यहां पर कर सकेंगे चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
The Yogi government is ensuring uninterrupted power supply.
Main Slider

आंधी-बारिश में भी रोशन उत्तर प्रदेश, योगी सरकार कर रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

26/08/2026
Next Post
CA Foundation Result

खत्म हुआ UP Board रिजल्ट का इंतजार, यहां पर कर सकेंगे चेक

यह भी पढ़ें

CM Pushkar Dhami

CM पुष्कर धामी ने शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को किया नमन

05/09/2021
arrested

लिंग परीक्षण करने वाले ‌गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, साथी मशीन लेकर फरार

09/06/2021
Priyanka Gandhi

भाजपा सरकारों के एजेंडे में किसान मजदूर कभी था ही नहीं : प्रियंका

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version