• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर को भारत की बड़ी चेतावनी, कही- ये बात

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ट्विटर पर पीएम मोदी

ट्विटर पर पीएम मोदी के फाॅलोअर्स की संख्या बढ़कर 6 करोड़ पर पहुंची

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीते रविवार को ट्वीटर ने जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता दिया, जिसके बाद अब मोदी सरकार ओर से गलत मानचित्र दिखाने के मामले में ट्विटर को सख्त हिदायत दी गई है।

सरकार ने कहा कि ट्विटर ने देश की संप्रुभता और अखंडता का असम्मान किया है जो किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को पत्र लिख कंपनी की इस गलती की कड़े शब्दों में निंदा की है।

सचिव अजय साहनी ने ट्वीटर को दी चेतावनी

साहनी ने कहा इस तरह का कोई भी प्रयास न सिर्फ ट्विटर की विश्वसनीयता को कम करता है, बल्कि कंपनी की निष्पक्षता पर भी कई सवालिया निशान खड़े करता है। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, साहनी ने भारत का गलत मानचित्र दर्शाए जाने के मामले में सरकार की नाराजगी जताते हुए ट्विटर सीईओ को कड़े शब्दों में पत्र लिखा है। साहनी ने ट्विटर को याद दिलाया कि लेह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का मुख्यालय है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर को एक बार फिर से याद दिलाया कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दोनों ही भारत के अभिन्न अंग है।

यूपी में मिशन शक्ति अभियान के तहत सक्रिय है 1716 ‘‘एण्टी रोमियो दल”

ट्विटर ने मानी गलती

साहनी द्वारा ट्विटर को दी गई चेतावनी के बात ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इसमें शामिल संवेदनाओं का सम्मान करते हैं और विधिवत रूप से पत्र को स्वीकार कर चुके हैं।

जानें क्या था मामला?

बता दें कि ट्विटर ने बीते रविवार को भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता दिया, जिसके बाद उसे भारतीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, लेह स्थित वॉर मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम को कुछ पत्रकारों की ओर से लाइव किए जाने के बाद ट्विटर ने यह बड़ी गलती कर दी।

बता दें कि ट्विटर द्वारा जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बताए जाना का ये मामले तब सामने आया जब एक राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ नितिन गोखले ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों को यह जानकारी दी। ट्विटर की इस हरकत से भारतीय लोगों ने कंपनी को खूब लताड़ लगाई। गोखले को इस मामले की जानकारी उस दौरान प्राप्त हुई जब उन्होंने वॉर मेमोरियल हॉल ऑफ फेम से ट्विटर लाइव किया।

ट्विटर ने मानी गलती, कही ये बात

बता दें कि मामले को लेकर न सिर्फ ट्विटर ने माफी मांगी बल्कि इंडिया की नीति संचार की पल्लवी वालिया ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें इस तकनीकी खराबी की जानकारी रविवार को प्राप्त हुई। हम इसकी संवेदनशीलता को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं। जियोटैग (लोकेशन) की खाराबी को हमारी टीम ने तुरंत ही सही कर दिया है।

Tags: AIIMSAIIMS PatnabiharBihar electionBihar electionsbjpbjp manifesto covid19 vaccinebjp release party election manifestoCoronavirusnirmala sitharaman released bjp manifestoSushil ModiSushil Modi Corona Positiveकोरोना वैक्सीन को लेकर बीजेपी का बड़ा ऐलानट्विटर को भारत की बड़ी चेतावनीसुशील मोदी
Previous Post

यूपी में मिशन शक्ति अभियान के तहत सक्रिय है 1716 ‘‘एण्टी रोमियो दल”

Next Post

SBI ने दिया दशहरे का तोहफा, सभी तरह के Loan पर दी बड़ी छूट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post

SBI ने दिया दशहरे का तोहफा, सभी तरह के Loan पर दी बड़ी छूट

यह भी पढ़ें

cm yogi-pm modi

कोविड से बचाव को यूपी में 11 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीका उत्सव

09/04/2021
Asian Games

भारत ने एशियाई खेलों में जीता 100वां पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

07/10/2023
कर्नाटक में रेड अलर्ट

कर्नाटक में भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, इन क्षेत्रों में जारी कर दिया रेड अलर्ट

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version