• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड से बचाव को यूपी में 11 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीका उत्सव

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
cm yogi-pm modi

cm yogi-pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए 11 से 14 अप्रैल तक राज्य व्यापी टीका उत्सव मनाया जाएगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय टीका उत्सव को विशेष अभियान के तौर पर चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती से लेकर 14 अप्रैल को बाबा साहब डा0 बीआर आंबेडकर की जयन्ती तक टीका उत्सव मनाए जाने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को टीका उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्षित समूहों के ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोविड टीकाकरण कराया जाए।

योगी ने कहा कि वे वेबिनार के माध्यम से समस्त नगर निगमों के महापौर एवं पार्षदों के साथ कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में संवाद करेंगे। उन्होंने इसके लिए तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

देश में कोरोना का विकराल रूप, 24 घंटे में 1.31 लाख नए मामले, 780 मरीजों की मौत

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आज रात अपने सरकारी आवास से प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की वर्तमान स्थिति एवं कोरोना टीकाकरण प्रगति के सम्बन्ध में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की थी।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग से प्रदेश में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने में बहुत मदद मिली है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश-दुनिया के सामने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर के पास जाएं : पीएम मोदी

प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण हेतु संचालित प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना जांच सुविधाओं का त्वरित विस्तार किया। मार्च, 2020 तक प्रदेश में कोविड-19 की जांच के लिए सक्षम एक भी प्रयोगशाला नहीं थी। प्रदेश सरकार ने टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि का कार्य मिशन मोड पर किया। इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में कोविड-19 की जांच की सुविधा सरकारी क्षेत्र की 125 तथा निजी क्षेत्र की 104 प्रयोगशालाओं में उपलब्ध है। प्रदेश में कोविड-19 की प्रतिदिन 02 लाख टेस्ट करने की क्षमता को अर्जित किए जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार कोविड वैक्सीनेशन पर विशेष बल दे रही है। अब तक 80 लाख से अधिक व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। इसके तहत एक बेंच मार्क स्थापित करते हुए विगत 05 अप्रैल को 05 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। प्रतिदिन साढ़े तीन से चार लाख लोगों का औसतन टीकाकरण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि वैक्सीन की वेस्टेज न होने पाए।

प्रधानमंत्री बोले, देश में नहीं लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है। हालांकि उन्होंने सभी लोगों से कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की। साथ ही राज्य सरकारों को टेस्टिंग बढ़ाने और कंटेनमेंट जोन के जरिए संक्रमण को नियंत्रित करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने नाइट कर्फ्यू के लिए कोरोना कर्फ्यू शब्द इस्तेमाल करने का  भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू बोलने से लोगों के अंदर कोरोना के प्रति सजगता बनी रहेगी। मोदी ने इस मौके पर यह भी एलान किया है कि 11 से 14 अप्रैल के बीच देश में टीका उत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 45 साल के ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।

Tags: cm yogicorona cases in upcorona vaccination in upup newsYogi News
Previous Post

देश में कोरोना का विकराल रूप, 24 घंटे में 1.31 लाख नए मामले, 780 मरीजों की मौत

Next Post

भारत-चीन की 11वें दौर की वार्ता आज, मोल्डो-चुशुल होगा मीटिंग पॉइंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
India-China meeting

भारत-चीन की 11वें दौर की वार्ता आज, मोल्डो-चुशुल होगा मीटिंग पॉइंट

यह भी पढ़ें

Disha Patni

टाइगर श्रॉफ की बहन के लिए मेकअप आर्टिस्ट बनीं दिशा पाटनी

24/11/2020
अलवर में किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स Farmers broke barricades in Alwar

अलवर में किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स, तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

31/12/2020
Gadar 2

Gadar 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास, 200 करोड़ के क्लब में शामिल

16/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version