• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर के पास जाएं : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
08/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
pm modi high level meeting

pm modi high level meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना की विकराल स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा हुई. मीटिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। ऐसे में तत्काल उपाय आवश्यक हो गया है. उन्होंने कहा कि देश में 9 करोड़ से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए।

पीएम ने कहा कि अभी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है। वहीं मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के बचाव के लिए भी सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर चुनौतीपूर्ण स्थिति बन रही है। पीएम ने कहा कि कुछ राज्यों में चुनौती बढ़ रही है. हमें गवर्नेंस पर बल देना होगा। पीएम ने कहा कि देश फर्स्ट वेव की पीक को क्रॉस कर चुका है और इस बार का संक्रमण पहले से ज्यादा है। पीएम ने कहा कि हम सब के लिए यह चिंता का विषय है। इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा कैजुअल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फिर से युद्ध स्तर पर काम करना होगा। पीएम ने कहा कि जन भागीदारी के साथ साथ हमारे डॉक्टर्स स्थित को संभालने में आज भी लगे हुए हैं।

माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन पर फोकस जरुरी

पीएम ने कहा कि दुनिया भर में रात्रि कर्फ्यू को स्वीकार किया है, इसे अब हमें नाईट कर्फ्यू को कोरोना कर्फ्यू के नाम से याद रखना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना से रोकथाम के लिए माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन पर फोकस जरुरी है.  पीएम ने कहा कि इस बार हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए सभी उपाय मौजूद हैं। अब तो वैक्सीन भी है..

सर गंगाराम हॉस्पिटल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव, 5 हॉस्पिटल में एड्मिट

वहीं पीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले के मुकाबले लोग इस बार काफी केयरलेस हो रहे हैं।

11 से 14 अप्रैल टीका उत्सव मनाएं

पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि 45 साल से ऊपर के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का प्रयास करें। पीएम ने कहा कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल टीका उत्सव मना सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाएं।

टेस्टिंग-ट्रैकिंग सबसे जरुरी

पीएम ने कहा कि हमें टेस्टिंग पर बल देना होगा. हम शुरुआती लक्षण में ही डॉक्टर के पास जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना एक ऐसी चीज है जब तक आप उसे लेकर नहीं आएंगे, यह नहीं आएगा। हमें टेस्टिंग और ट्रैकिंग को बढ़ाना होगा. हमें कैसे भी कर के पॉजिटिविटी रेट को पांच परसेंट से नीचे लेकर आना है।

70% तक आरटी-पीसीआर टेस्ट का लक्ष्य

पीएम ने कहा कि हमारा टारगेट 70% तक आरटी-पीसीआर टेस्ट का लक्ष्य रखना है। कोरोना से बाहर निकलने का रास्ता ज्यादा टेस्टिंग है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट बढ़ने से घबराएं नहीं, टेस्ट जरुर कराएं। जब टेस्ट होगा तभी उसका निवारण किया जा सकेगा।

कोरोना का कहर: उप्र के 13 जिलों में भेजे गये नोडल अफसर, सीएम कार्यालय करेगा निगरानी

पीएम ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सख्ती बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बाद भी मास्क और सावधानी बरतना जरुरी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी युवा वर्ग टीकाकरण की जागरूकता के लिए आगे आएं और लोगों तक वैक्सीन लेने की बात को पहुंचाएं।

लोगों को भयभीत नहीं होना है। पीएम ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखते ही सभी लोग टेस्टिंग जरुर कराएं. बिना लक्षण वालों से कोरोना के फैलने का भी संदेह है। ऐसे में टेस्टिंग ही एक उपाय है। पीएम ने एक बार फिर दवाई भी कड़ाई भी की बात कहते हुए कहा कि जैसे हमने पिछली बार हमें कोरोना को कंट्रोल किया था वैसे ही इस बार भी इसे रोक लेंगे।

Tags: corona cases in indianight curfewpm modi
Previous Post

सर गंगाराम हॉस्पिटल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव, 5 हॉस्पिटल में एड्मिट

Next Post

पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
Next Post
FIR

पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

यह भी पढ़ें

Voting

Lok Sabha Elections: छठे चरण में 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान

25/05/2024

प्रधान ने शस्त्र पूजा के दौरान की हर्ष फायरिंग, बुजुर्ग की मौत

16/10/2021
Surendra Kalia

लखनऊ जेल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कालिया, पूर्व सांसद को फंसाने की रची थी साजिश

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version