• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ जेल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कालिया, पूर्व सांसद को फंसाने की रची थी साजिश

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Surendra Kalia

Surendra Kalia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई का हिस्ट्रीशीटर और जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया ने सरकारी गनर पाने और पूर्व सांसद को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने घटना पर शक किया तो उसने कोरोना का बहाना बनाकर चकमा देने की कोशिश की और अपने परिवार के साथ फरार हो गया। लेकिन नाटकीय ढंग से कोलकाता में गिरफ्तार हो गया।

कोलकाता में गिरफ्तार होने के बाद सुरेंद्र कालिया 9 महीने से लखनऊ आने से बच रहा था लेकिन अब वह लखनऊ जेल में कैद है।

13 जुलाई 2020 के दिन लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के अजंता हॉस्पिटल में देर शाम सुरेंद्र कालिया पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब वह अपने एक बीमार साथी को अस्पताल में देखकर गाड़ी में बैठने जा रहा था। बताया गया कि पैदल आए दो लड़कों ने ताबड़तोड़ 6 से 7 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।

पुलिसकर्मी के कान-नाक काटकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग के दौरान सुरेंद्र के ड्राइवर को गोली भी लगी, लेकिन उसकी जान बच गई। सुरेंद्र कालिया ने इस जानलेवा हमले का आरोप जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लगाया और आलमबाग थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी।

पुलिस ने गाड़ी को देखा, मौका मुआयना किया, सीसीटीवी खंगाला, चश्मदीदों से बात की तो पता चला कि मौके पर 4 या 5 राउंड ही फायरिंग हुई। लेकिन पुलिस ने सुरेंद्र कालिया की उस गाड़ी का भी मुआयना किया तो उस पर एक दो नहीं पूरी 17 गोलियां मारी गई थी। यह गोली भी गाड़ी के दोनों तरफ लगी थी।

फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल मुआयना करवाया गया तो साफ हो गया उसकी काली Fortuner पर गोली तो चली लेकिन घटनास्थल पर नहीं और शूटरों की दिशा से नहीं।

लूटपाट के चलते रिटायर्ड SI की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस की पूछताछ में झूठ पकड़ा जाने लगा तो सुरेंद्र कालिया ने चकमा देने के लिए खुद को कोरोना पॉजिटिव बता दिया। पुलिस को लगा कि 14 दिन तक अब घर से बाहर नहीं निकलेगा लेकिन मौका मिलते ही वह परिवार के साथ लखनऊ के आशियाना स्थित घर छोड़कर फरार हो गया।

तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने कालिया पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया। सर्विलांस की मदद से तलाश की जाने लगी तो 13 अगस्त को उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर मंदिर के पास मिली। लखनऊ पुलिस मैहर पहुंची तो पता चला उसने अपने ड्राइवर विवेक मिश्रा के नाम पर होटल बुक कराया था और वह पुलिस के पहुंचने से 10 मिनट पहले ही चकमा देकर निकल गया।

पंडित छन्नूलाल से मिले CM योगी, बेटी की मौत पर दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

पुलिस ने सुरेंद्र कालिया की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सितंबर 2020 में वह कोलकाता में अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार हो गया। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी भी उसका ही प्लान माना गया। सितंबर 2020 से मई 2021 तक पूरे 9 महीने में सुरेंद्र को लखनऊ लाने के लिए 5 वारंट बार दाखिल किया, लेकिन कभी कोरोना के नाम पर तो कभी बीमारी के नाम पर वह लखनऊ आने से बचता रहा।

आखिर कोर्ट ने भी लखनऊ पुलिस को बीते हफ्ता वारंट बी पर सुरेंद्र को ले जाने की अनुमति दे दी। फिलहाल सुरेंद्र कालिया को ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। एडिशनल डीसीपी सीएन सिन्हा की मानें तो कालिया से इस मामले में पूछताछ की जाएगी और जल्द उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

Tags: crime newsSurendra Kaliaup news
Previous Post

पुलिसकर्मी के कान-नाक काटकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, AIIMS और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने पीडीए रथ को किया रवाना, बोले- अब असली राजनीतिक महाभारत

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, AIIMS और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Sunset

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम, होती हैं धन संबंधी समस्याएं

03/01/2026
AK Sharma

लखनऊ को वैश्विक नगर बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम: एके शर्मा

12/10/2024
पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक

दोहरे हत्याकांड के आरोपी संतोष पाठक की संपत्ति होगी कुर्क

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version