• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के ऑपरेशन त्रिशूल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, मुनीर की सेना में मची खलबली

Writer D by Writer D
30/10/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
operation trishul

operation trishul

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत ने गुरुवार यानी आज से पाकिस्तान सीमा के पास अपने सबसे बड़े संयुक्त सैन्य (Military) अभ्यास त्रिशूल (Trishul) की शुरुआत कर दी है। यह ट्राई-सर्विस (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) युद्धाभ्यास 10 नवंबर तक चलेगा। यह अभ्यास 3 नवंबर से अपनी असली रफ्तार पकड़ेगा। ऑपरेशन सिंदूर के छह महीने बाद भारत का पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है।

सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश देना है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर की वहीं से अगली कड़ी शुरू कर सकता है, जहां वह मई में रुका था।

कहां हो रहा है अभ्यास

त्रिशूल (Trishul) का आयोजन गुजरात और राजस्थान में किया जा रहा है, जिसमें मुख्य फोकस कच्छ क्षेत्र पर है जो पाकिस्तान के साथ संभावित नए तनाव बिंदु के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि यदि उसने गुजरात के सर क्रीक क्षेत्र में भारत की जमीन पर कब्जे की कोशिश की, तो उसका जवाब इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा।

उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में नई सैन्य चौकियां, बंकर, रडार और ड्रोन लॉन्च बेस (FOBs) तैयार किए हैं, जिन पर भारत की कड़ी नजर है।

त्रिशूल (Trishul)में शामिल सेनाओं की ताकत

इस युद्धाभ्यास में तीनों सेनाओं के सबसे उन्नत हथियार और कमांडो यूनिट्स भाग ले रहे हैं।

थलसेना: टी-90 युद्धक टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट्स और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम

वायुसेना: राफेल और सुखोई-30 जैसे फाइटर जेट्स, साथ ही सी गार्जियन और हेरॉन ड्रोन

नौसेना: कोलकाता-क्लास डिस्ट्रॉयर, निलगिरी-क्लास फ्रिगेट्स और तेज हमला करने वाले जहाज

इसके अलावा, भारतीय सेना की पैरा एसएफ (Para SF), नौसेना की मरीन कमांडो यूनिट (MARCOS) और वायुसेना की गरुड़ कमांडो फोर्स भी इस अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं

पाकिस्तान में मची हलचल

भारत के इस बड़े सैन्य प्रदर्शन से इस्लामाबाद में खलबली मच गई है। अभ्यास शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के कई हिस्सों को बंद कर दिया। पाकिस्तान की एविएशन अथॉरिटी ने एक NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर मध्य और दक्षिणी हवाई मार्गों पर 48 घंटे की उड़ान प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि जैसे-जैसे अभ्यास शुरू होने का समय करीब आया, पाकिस्तान ने अपनी लगभग पूरी एयरस्पेस को प्रतिबंधित कर दिया, जिससे उसकी घबराहट साफ झलकती है।

रणनीतिक संदेश

त्रिशूल (Trishul) सिर्फ एक सैन्य अभ्यास नहीं बल्कि एक रणनीतिक संकेत है कि भारत अब अपनी सुरक्षा और सीमा अखंडता के मामले में किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। यह अभ्यास पाकिस्तान को चेतावनी देने के साथ-साथ भारतीय सेनाओं की पोस्ट-सिंदूर युद्ध तत्परता का परीक्षण भी है।

त्रिशूल (Trishul) भारत के अब तक के सबसे बड़े ट्राई-सर्विस अभ्यास में से एक है, जो पाकिस्तान को यह संदेश देता है कि भारत न केवल सतर्क है, बल्कि किसी भी परिस्थिति में जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

Tags: operation trishul
Previous Post

राबड़ी शासन में मुख्यमंत्री आवास बन गया था अपराधियों का अड्डा… छपरा में पीएम मोदी का आरजेडी पर तीखा वार

Next Post

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने की गौ पूजा, प्रदेश की समृद्धि के लिए मांगी कामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने की गौ पूजा, प्रदेश की समृद्धि के लिए मांगी कामना

यह भी पढ़ें

Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस बंपर स्कीम में करें निवेश, इतने दिन में पैसा होगा डबल

10/12/2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मप्र, छत्तीसगढ और हरियाणा आदि राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

01/11/2020
Ganesh

मेनगेट पर लगाएंबप्पा की तस्वीर, हर परेशानी घर से होगी दूर

14/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version