• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगाई ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, 8% की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति

Writer D by Writer D
12/05/2022
in Business, Main Slider
0
Inflation

Inflation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। खुदरा मुद्रास्फीति (retail inflation) अप्रैल में सालाना आधार पर बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गई, जो आठ साल का सबसे ऊंचा स्तर है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति (retail inflation) बढ़ी है, और यह लगातार चौथे महीने रिजर्व बैंक के लक्ष्य की ऊपरी सीमा से अधिक रही है। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि महंगाई (Inflation) पर काबू पाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले महीने अपनी नीतिगत समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी कर सकता है।

पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक की अचानक आयोजित मौद्रिक नीति समिति (MPS) की बैठक में रेपो दर को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई (Inflation) इस साल मार्च में 6.95 फीसदी और अप्रैल, 2021 में 4.23 प्रतिशत थी। इससे पहले मई, 2014 में खुदरा मुद्रास्फीति 8.33 प्रतिशत के स्तर पर रही थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 8.38 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने में 7.68 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने में 1.96 प्रतिशत थी।

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स भी फिसला

ईधन और बिजली श्रेणी में खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) इस साल अप्रैल में बढ़कर 10.80 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने में 7.52 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन माह में तेल और वसा श्रेणी में मुद्रास्फीति 17.28 प्रतिशत (मार्च 2022 में 18.79 प्रतिशत) के उच्चस्तर पर रही। रूस-यूक्र्रेन युद्ध के चलते खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, सब्जियों की मुद्रास्फीति अप्रैल में 15.41 प्रतिशत रही, जो मार्च में 11.64 प्रतिशत थी।

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के स्तर पर रहे, जिसमें ऊपर-नीचे दो प्रतिशत तक घट-बढ़ हो सकती है। जनवरी, 2022 से खुदरा मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।

रिकॉर्ड लो लेवल पर फिसला रुपया 

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का प्रतिकूल प्रभाव घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है, और आगे मुद्रास्फीति का दबाव जारी रहने की संभावना है। रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा,   अधिक आधार प्रभाव के कारण मई, 2022 में सीपीआई मुद्रास्फीति कुछ कम हो सकती है, हालांकि यह 6.5 प्रतिशत से ऊपर रहेगी।

Tags: Business NewsInflationRetail inflation
Previous Post

जल्द ग्राम सचिवालय से ही जारी होंगे हर विभाग के प्रमाण पत्र

Next Post

अस्पतालों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पुख्ता प्रबंध किए जाएं : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
keshav maurya

अस्पतालों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पुख्ता प्रबंध किए जाएं : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

शिवराज आज रीवा में करेंगे सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का शिलान्यास

07/10/2020
PM Modi flagged off three trains from Aizawl

पीएम मोदी की सबसे बड़ी सौगात, पहली बार मिजोरम पहुंची भारतीय रेल

13/09/2025
Murder

डबल मर्डर से दहली सुरमानगरी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

03/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version