• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण करें जिलाधिकारी : योगी

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-9 की बैठक कर प्रदेश की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की समस्या के स्थायी निदान के लिए नियोजित प्रयास की आवश्यकता है।

लोगों को निजी वाहन के स्थान पर परिवहन के सार्वजनिक साधनों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पराली न जलाने के लिए किसानों से संवाद किया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समय पर निदान करने पर जोर दिया है। जिलाधिकारियों को धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाढ़, अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसान भाइयों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति दी जाए। अब तक छह लाख किसानों को 200 करोड़ की क्षतिपूर्ति की जा चुकी है। शेष चिह्नित किसानों को भी तत्काल भुगतान किया जाए। एक भी किसान, जिसकी फसल बाढ़, अतिवृष्टि से खराब हुई हो, उनकी क्षतिपूर्ति जरूर की जाए। यह कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी सक्रिय रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो।

मुख्य आर्थिक सलाहकार की दौड़ में शामिल तीन महिलाएं, इस अर्थशास्त्री का नाम आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की स्थिति की मुख्य सचिव स्तर से विस्तृत समीक्षा की जाए। गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता और ठंड से बचने के प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान के रूप में की जा रही है।

पीएम केयर से स्वीकृत कुल 128 प्लांट्स एक्टिव हो चुके हैं। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 517 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष प्लान्ट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

होंठों के फटने से है परेशान, तो आज़माएं ये आसान टिप्स

Next Post

ओम राजभर ने कसा तंज, बोले- गरीबों को डराने के लिए पीएम फाइटर विमान से उतरे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन : बुंदेलखंड में घडे़ लेकर पानी तलाशने वाला दौर खत्म, अब घर-किचेन तक पानी पहुंचा रही योगी-मोदी सरकार

15/09/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर में अब ‘अंदर की बात’ बाहर नहीं जाएगी, दान की गिनती से सुरक्षा तक कड़े हुए नियम

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Next Post
om prakash rajbhar

ओम राजभर ने कसा तंज, बोले- गरीबों को डराने के लिए पीएम फाइटर विमान से उतरे

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13.66 लाख के पार, 10 लाख से अधिक रोगमुक्त

29/09/2020
Karwa Chauth

इस साल करवा चौथ पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें तिथि और मुहूर्त

01/10/2021
Negativity

अगर शुरू हो गई है ये समस्याएं तो समझ लें आपके तन-मन पर हावी हो चुका है तनाव

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version