• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंस्पेक्टर की पत्नी 30 दिन से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
missing

inspector wife's mising

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात के वडोदरा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और करजन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर की पत्नी लापता हो गईं हैं। इंस्पेक्टर ए.ए. देसाई की पत्नी पिछले एक महीने से गायब हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस इंस्पेक्टर देसाई की पत्नी स्वीटी बेन पटेल को पुलिस लगातार खोज रही है, लेकिन उनका कहीं से कोई पता नहीं चल पा रहा है। स्वीटी बेन का पता लगाने के लिए के लिए हाल ही में पुलिस ने उनकी फोटो गुजरात के तमाम अखबारों में निकलवाई थी, साथ ही जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की। लेकिन फिर भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक वडोदरा के करजन इलाके में आई प्रवेशा सोसायटी में रहने वाले इंस्पेक्टर देसाई की पत्नी स्वीटी पटेल (उम्र 37) पांच जुलाई को रात 1:00 बजे घर छोड़कर चली गईं। इस मामले में स्वीटी के भाई जयदीप पटेल ने 11 जून को करजन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

PM मोदी ने ऑक्सीजन उत्पादन और उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की

पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन तब से आज तक उनका कोई पता चला है। स्वीटी पटेल अपनी 2 साल की बच्ची और मोबाइल फोन घर में घर में ही छोड़कर गईं हैं।

पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर देसाई और स्वीटी पटेल की 2016 में लव मैरिज हुई थी। उनका 2 साल का एक बच्चा भी है। इस मामले में पुलिस तफ्तीश में यह भी पता चला है कि स्वीटी पटेल का पासपोर्ट जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था, जिस वजह से वह अपने रिश्तेदारों के यहां विदेश गईं हों इसकी संभावना कम ही है।

इस मामले में चौंकाने वाली बात है कि खुद पुलिस इंस्पेक्टर देसाई ने पुलिस में दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी रात को 1:00 बजे के आसपास गायब हुईं हैं, जबकि पुलिस ने अपनी जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो पाया कि देसाई की पत्नी स्वीटी रात को 9 से 10 के बीच में घर से बाहर जाती हुई दिख रही हैं।

बताया जा रहा है कि देसाई नेखुद के ही के समाज की दूसरी लड़की के साथ शादी की थी, जिसके बाद स्वीटी पटेल ने बार-बार अपने पति को दूसरी पत्नी को तलाक देने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों के बीच में झगड़ा भी होता रहता था। हालांकि जिस सोसायटी में स्वीटी पटेल और इंस्पेक्टर देसाई रहते थे उस सोसायटी के लोगों के मुताबिक, उन्होंने स्वीटी को बहुत ही कम बार अपने घर से बाहर जाते हुए देखा. साथ ही अगर कुछ भी काम है तो देसाई ही सोसायटी के बाहर आते जाते दिखते थे। सोसायटी के कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें पता ही नहीं था कि यहां पर कोई महिला भी रहती है।

Tags: crime newsgujrat newsNational news
Previous Post

PM मोदी ने ऑक्सीजन उत्पादन और उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की

Next Post

मेट्रोमोनियल वेबसाइट से संपर्क कर फ्लैट पर बुलाकर करते थे ये गंदा काम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post
honey trap

मेट्रोमोनियल वेबसाइट से संपर्क कर फ्लैट पर बुलाकर करते थे ये गंदा काम

यह भी पढ़ें

Justin Trudeau

जस्टिन ट्रूडो के आरोप पर भारत का एक्शन, कनाडा के राजनयिक काे किया निष्कासित

19/09/2023

शिवरात्रि पर इस तरह करें भोलेनाथ की आराधना

19/07/2020
Vitamin D Deficiency

विटामिन डी की कमी होगी पूरी, अपनाएं ये उपाय

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version