• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Instagram CEO का अलर्ट—AI कंटेंट बन सकता है सोशल मीडिया के लिए खतरा

Desk by Desk
03/01/2026
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Instagram सीईओ को सता रही AI कंटेंट की चिंता, कहा सोशल मीडिया के लिए होगा खतरा
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Instagram के प्रमुख Adam Mosseri का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना कंटेंट सोशल मीडिया के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. उनका कहना है कि AI इमेज और वीडियो इतनी तेजी से बेहतर हो रहे हैं कि जल्द ही असली और नकली कंटेंट को पहचानना मुश्किल हो जाएगा. इससे प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है. ऐसे में इंस्टाग्राम को तेजी से खुद को बदलना होगा.

AI कंटेंट इंस्टाग्राम के लिए सबसे बड़ा रिस्क

एडम मोसेरी ने 31 दिसंबर को शेयर किए गए 20 स्लाइड कैरोसेल पोस्ट में कहा कि इंस्टाग्राम के सामने सबसे बड़ा खतरा यह है कि दुनिया तेजी से बदल रही है और प्लेटफॉर्म उसके साथ कदम नहीं मिला पाए. उन्होंने 2026 को देखते हुए कहा कि ऑथेंटिसिटी अब अनलिमिटेड तरीके से कॉपी की जा सकती है. गूगल के Nano Banana और OpenAI के Sora जैसे टूल्स ने AI वीडियो और इमेज को आम यूजर्स तक पहुंचा दिया है. यही वजह है कि AI कंटेंट Instagram के भविष्य के लिए एक बड़ा जोखिम बन गया है.

असली और नकली में फर्क करना होगा मुश्किल

एडम मोसेरी ने कहा कि पहले यह मान लिया जाता था कि फोटो और वीडियो किसी असली पल को दिखाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है. उनके मुताबिक आने वाले समय में हम जो देखेंगे, उस पर सीधे भरोसा करने के बजाय शक से शुरुआत करनी पड़ेगी. उन्होंने चेताया कि शुरुआत में Instagram AI कंटेंट पहचानने में ठीक काम कर सकता है, लेकिन समय के साथ यह और कठिन होता जाएगा. भविष्य में कैमरा कंपनियां असली तस्वीरों को क्रिप्टोग्राफिक साइन से सुरक्षित कर सकती हैं.

बदल चुका है Instagram का यूजर बिहेवियर

Instagram हेड ने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म की पुरानी छवि अब खत्म हो चुकी है. पहले लोग अपनी पॉलिश्ड और परफेक्ट तस्वीरें फीड पर डालते थे, लेकिन अब ज्यादातर निजी पल Direct Messages में शेयर होते हैं. इनमें धुंधली फोटो, हिलते वीडियो और बिना सजावट वाले कैंडिड मोमेंट्स होते हैं. एडम मोसेरी ने इसे raw aesthetic बताया और कहा कि अब खूबसूरत दिखने वाला कंटेंट सस्ता और देखने में उबाऊ हो गया है.

Instagram को तेजी से खुद को बदलना होगा

एडम मोसेरी के अनुसार, AI के दौर में ऑथेंटिक कंटेंट की कीमत और बढ़ेगी. अब सवाल यह नहीं रहेगा कि आप बना सकते हैं या नहीं, बल्कि यह होगा कि क्या आप ऐसा कुछ बना सकते हैं जो सिर्फ आप ही बना सकें. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम को AI कंटेंट लेबल करने, असली कंटेंट वेरिफाई करने और पोस्ट करने वाले की विश्वसनीयता दिखाने वाले टूल्स बनाने होंगे. साथ ही, ओरिजिनल कंटेंट की रैंकिंग को लगातार बेहतर करना जरूरी होगा ताकि प्लेटफॉर्म AI की बाढ़ में भी प्रासंगिक बना रहे.

Tags: Instagram
Previous Post

Vision Pro को झटका? Apple ने घटाया प्रोडक्शन

Next Post

हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने ज्वाइन नहीं किया ड्यूटी, नीतीश सरकार ने दिया तीसरा मौका

Desk

Desk

Related Posts

Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
Next Post
Dr Nusrat Parveen has not joined yet

हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने ज्वाइन नहीं किया ड्यूटी, नीतीश सरकार ने दिया तीसरा मौका

यह भी पढ़ें

GST on electricity bill

विद्युत उपभोक्ताओं से भी GST वसूलने की तैयारी, केंद्र के प्रस्ताव पर यूपी असहमत

31/03/2023
anushka sharma

अनुष्का शर्मा की ब्लैक ड्रेस पर बनाए जा रहे है मीम्स, हुये वायरल

29/08/2020

पुलिस पे ग्रेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर लेंगे फैसला

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version