• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के दुःख दर्द से जुड़ने के बजाय भाजपा सत्ता बचाने में व्यस्त है : अखिलेश

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दोतरफा बातें और चालें चलती है। एक तरफ सरकार कहती है कि कोरोना का इलाज फ्री में है वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंक कोरोना इलाज के लिए 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दे रहे है।

श्री यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई है। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं है। दवाओं, इंजेक्शन की कालाबाजारी बेरोकटोक जारी है। कोरोना कर्फ्यू और ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल यह है कि मिर्जापुर के तिलोवगांव में एक गंभीर मरीज को चारपाई में लादकर उपचार के लिए आठ किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाने का ˜श्य सामने आया है। भाजपा राज में गंभीर मरीजों को एंबुलेंस तक नसीब नहीं है।

उन्होने कहा कि निजी अस्पतालों ने कोरोना संकट में जबरन लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन बंद कर मरीजों को मौत के मुंह में जाने दिया गया। सरकार ने जो दरें इलाज और आवश्यक दवाओं के लिए तय की, उनका कहीं पालन नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री योगी को जनप्रतिनिधियों का आया ख्याल, कसे अधिकारियों के पेंच

कोरोना संकट के दौर में ही भाजपा सरकार ने अपनी खूब वाहवाही की लेकिन दूसरी लहर के आने के साथ सब किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में चले गए। ब्लैक फंगस का सही इलाज अस्पतालों में नहीं हो पाया। दवाओं, इंजेक्शन का अकाल है। मुख्यमंत्री दिल्ली में अपने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात में व्यस्त रहे। प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्रस्त है। भाजपा जनता के दुःख दर्द से जुड़ने के बजाय सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है। भाजपा का यही लोकतंत्र है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

नहीं थम रहा इंडियन आइडल 12 का विवाद, ट्रोलर्स ने फिर लिया निशाने पर

Next Post

खरीफ फसल के लिए खाद्य बीज किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
navneet sehgal

खरीफ फसल के लिए खाद्य बीज किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है : सहगल

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

कमर्शियल इमारत की चौथी मंजिल में लगी आग, 27 लोग जिंदा जले

17/12/2021
Shah Rukh Khan tapsi kartik

शाहरुख खान कार्तिक आर्यन और तापसी पन्नू को लेकर बना सकते है फिल्म

18/11/2020
steel price

Business : 6 महीने में 50 फीसदी बढ़ गए स्टील के दाम, कारोबारी हलकान

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version