• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

Writer D by Writer D
25/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
One District-One River

One District-One River

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चम्पावत। जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर चम्पावत जिला प्रशासन ने जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (सारा) के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सारा के अंतर्गत स्वीकृत नौले-धारों के पुनर्जीवन के साथ रिचार्ज पिट, चाल-खाल, चेकडैम, गली प्लग और असिस्टेड नेचुरल रिचार्ज (एएनआर) से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को जल संरक्षण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखने के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में ‘एक जनपद-एक नदी’ अभियान के तहत चयनित गौड़ी नदी परियोजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को परियोजना के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं कालसन-भोलेश्वर परियोजना में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति को संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि आमजन की भागीदारी बढ़े और जल संरक्षण को जनअभियान का रूप दिया जा सके।

बैठक में डीएफओ ढिनो पुरुषोत्तमन, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूंठा, बीडीओ पाटी मोनिका पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Next Post

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी ने क्रिप्टोकरेंसी में किया निवेश, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

10/09/2025
lip

होंठों में लगाएं ये, रातों रात हो जाएंगे गुलाबी

07/12/2025
hospital caught fire

आयुष अस्पताल की 5वीं मंजिल पर लगी आग, सभी कोरोना मरीज सुरक्षित

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version