• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हजारों किसानों के खाते से बगैर जानकारी बीमा कंपनी ने काटे इतने लाख रुपए

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
किसानों के बगैर जानकारी बीमा कंपनी ने काटे इतने रुपए

किसानों के बगैर जानकारी बीमा कंपनी ने काटे इतने रुपए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के तहत उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे बीमा कंपनी ने करीब 10 हजार किसानो के खाते से 93 लाख रूपये काट लिये जिसको लेकर किसानो मे बैचैनी देखी जा रही है ।

जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने शनिवार को बताया कि उनकी जानकारी मे यह मामला आया है जिसमे किसानो के खाते से धन काटा गया है । इस संबंध में बीमा कंपनी को पत्र लिखकर स्थिति पता लगाया जायेगा । किसानों की सहमति-असहमति लिए बिना बीमा धनराशि की कटौती खातों से करना नियम के खिलाफ है।

किसान नेता मुकुट सिंह ने इसे किसानों के धन पर डकैती डालने के समान बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। माकपा किसान सभा के प्रांतीय नेता मुकुट सिंह ने कहा कि बीमा कंपनी किसानों के धन के साथ डाका डाल रही है । एक तरफ तो सरकार नियम बनाती है वहीं उसका किस तरह से दुरुपयोग कर लोगों का शोषण किया जाता है। इसका यह घटना एक बड़ा उदाहरण है। किसान सभा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। विरोध की रूपरेखा तैयार करेगी।

किसानों के खातों से करोड़ो का गबन, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक फरार

प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना किसानों से ज्यादा बीमा कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है । बीमा कंपनी ने जुलाई में बैठे बैठाए करीब 10 हजार किसानों के खाते से किस्त के रूप में लगभग 93 लाख रुपये काट लिए । किसानों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। केंद्र सरकार ने दैवीय आपदा अथवा अन्य कारणों से फसलों को होने वाले नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की है। इस बीमा योजना में किसानों से कृषि लागत का दो प्रतिशत लेकर फसल को बीमित किया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड लेने वाले किसानों को बीमा कराना अनिवार्य होता है।

वर्ष 2020-21 में खरीफ फसल का बीमा चल रहा है। पहले यह व्यवस्था थी किसान की सहमति और असहमति का कोई मूल्य नही था। बीमा राशि हर हाल में किसानों के खातों से काट ली जाती थी। इस साल से सरकार ने एक संशोधन कर दिया है कि फसल बीमा को ऐच्छिक आधार पर लागू किया जाए। जो किसान बीमा नहीं कराना चाहते हैं वे अपनी असहमति बैंक शाखा में दे सकते हैं।

होटल में महिला सिपाही के साथ पाए गए CO सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

शासनादेश के अनुसार फसल बीमा के लिए सहमति और असहमति देने के लिए 23 जुलाई तक का समय दिया गया है। जो किसान इस समय सीमा में अपनी असहमति नहीं देंगे तो यह मान लिया जाएगा कि वे बीमा कराने के प्रति सहमति हैं। उनके क्रेडिट खाते से कटौती हो जाएगी।

इटावा जिले में यूनीवर्सल सोमयो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन वर्षों के लिए फसल बीमा करने का अनुबंध किया गया है। कंपनी ने 23 जुलाई से पहले ही 10153 किसानों के क्रेडिट खातों से 93 लाख 62 हजार 143 रुपये कटौती कर ली। अब अगर कोई किसान अपनी असहमति बैंक में देना चाहेगा तो उसका कोई मतलब नहीं रहा। बीमा कंपनी ने किसानों के साथ एक तरह से धोखा किया है।

Tags: crime newsEtawah newsInsurance Companyup news
Previous Post

यूपी में कोरोना के 100 नये मामले, चार जिले हुए संक्रमण मुक्त

Next Post

अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से, जगन्नाथ यात्रा में होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Muslim League Jammu and Kashmir

अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से, जगन्नाथ यात्रा में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025: 4 हजार से अधिक संस्थाओं को हुआ भूमि आवंटन

26/12/2024
Airtel started 5G network trial in Gurgaon, got some such speed

गुड़गांव में एयरटेल ने शुरू किया 5G नेटवर्क का ट्रायल, कुछ इतनी मिली स्पीड

15/06/2021

प्रेग्नेंट करीना कपूर की मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर की फोटो

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version