• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के बुद्धिमान मतदाता चाचा-भतीजे को बुरी तरह नकार रहे है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, महोबा, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों (UP Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अबकी बार 300 पार के लक्ष्य के साथ बुलेट ट्रेन (bullet train) की रफ्तार से दौड़ रही है। उसे रोकने के विपक्षी दलों के सारे प्रयास नाकाम साबित होंगे।

बुंदेलखंड के महोबा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि नाम से समाजवादी, काम से तमन्चावादी और परिवारवादी लोगों को सूबे की तरक्की रास नही आ रही है। वे सैफई की शाम की रंगीनियों को भुला नही पा रहे है। माफिया के काले कारनामो पर रोक लग गई है। यही कारण है कि कमाई के सभी रास्ते बंद हो जाने से चाचा.भतीजा की परेशानी बढ़ गई है और वे भाजपा को फिर सत्ता में न आने देने के संकल्प के साथ जुटे है। लेकिन प्रदेश के बुद्धिमान मतदाताओं द्वारा उन्हें बुरी तरह से नकारा जा रहा है।

बुल्डोजर विकास और माफिया की अवैध संपत्तियों को गिराने का प्रतीक : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में पांच वर्ष के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर पहुचाया गया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने बुन्देलखण्ड को बूंद.बूंद पानी के लिए तरसाया लेकिन भाजपा सरकार ने हर घर नल योजना से लोगों को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराया तो अर्जुन सहायक जैसी महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र की सूखी बंजर धरती की प्यास बुझाई। आगामी समय मे केन.बेतवा गठजोड़ योजना के मूर्तरूप लेने के बाद बुंदेलखंड की धरती की प्यास पूरी तरह से बुझेगी तो खेतो से सोना उगलेगा। डिफेंस कारीडोर ओर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की योजना को प्राथमिकता से अमलीजामा पहनाया जाएगा।

गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया : सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने लगभग 20 मिनट के सम्बोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सड़क स्वास्थ्य के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया तो नोजवानो को रोजी रोजगार की दिशा में सरकार द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी दी। महोबा जिले में सरकार द्वारा 46400 किसानों की कर्जमाफी,एक लाख से ऊपर किसानों को सम्मान निधिदिए जाने,5600 दिव्यागों को पेंशन, 14200 विधवा पेंशन और 39300 को बृद्धावस्था पेंसन वितरण किये जाने की जानकारी दी।

सपा की सरकार युवाओं को तमंचा देती थी, हमने देश सेवा में लगाया : सीएम योगी

जिले में 14232 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास द्वारा लाभान्वित किये जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में पुनर्वापसी पर गरीबो को राशन की डबल डोज के साथ होली ओर दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर,दो करोड़ छात्रों को स्मार्टफोन व लेपटॉप वितरित करने के संकल्प को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। सूबे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के लिए प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना के कार्य को गति प्रदान की जाएगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यह चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है : अखिलेश यादव

Next Post

यूपी के लोग कह रहे हैं- ‘जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
pm modi

यूपी के लोग कह रहे हैं- ‘जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Jayaprada

धारा 313 के तहत दर्ज हुए जया प्रदा के बयान,

07/03/2024
Explosion

बम धमाके से दहल गई राजधानी, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

05/09/2021
Dead Bodies

करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version