• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को सरेराह गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

Writer D by Writer D
21/10/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। जिले में बाइक सवार दो बदमाशों ने इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना भदोही के बसावनपुर अमिलौरी के पास की है। मृतक का नाम योगेंद्र बहादुर सिंह है। उनकी उम्र 56 साल बताई जा रही है। योगेंद्र श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। पुलिस ने बताया कि कार से योगेंद्र जा रहे थे। इसी बीच, बाइक से दो बदमाश आए और उनकी कार को रोक दिया। कार के रुकते ही बदमाशों ने योगेंद्र पर कई राउंड फायरिंग की।

प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर के ड्राइवर संतोष सिंह ने बताया कि सर को घर से लेकर स्कूल जा रहे थे। इसी बीच, काले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने कार को रोक दिया। जैसे ही कार का शीशा खुला तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ड्राइवर संतोष ने बताया कि जख्मी हाल में सर को कार से अस्पताल ले जाने लगे, तभी एक अन्य बदमाश ने टायर में गोली मारकर पंचर कर दिया। बावजूद इसके सर को आनन फानन में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सपा के ज़िला कार्यालय में पकड़ी बिजली चोरी, चल रही थी दो फैक्ट्रियां

इस संबंध में इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशीष सिंह बघेल ने कहा कि घटना की सूचना मिलही मैं तत्काल मौके पर आया हूं। यह बहुत ही दुखद घटना है। विद्यालय व समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी छवि पूरी तरह बेदाग रही है। कॉलेज में लंबी सेवा दी है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या की घटना सामने आई है। घटना स्थल पर फोरेंसिक व डॉग स्कवॉयड की टीम गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Bhadohi newscrime newsup news
Previous Post

बेंगलुरु हार के बाद कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जमकर झूमें

Next Post

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Yoga

योग के दौरान न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं आपकी सेहत

21/06/2023
Rowing

गर्व से गौरव की अनुभूति के बीच रामगढ़ताल की लहरों पर खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास

25/05/2023
Hair

बालों को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये आदतें, जानें

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version