• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग के दौरान न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं आपकी सेहत

Writer D by Writer D
21/06/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग (Yoga)  की कितनी अहम भूमिका है यह तो सभी जानते हैं। योग सिर्फ आपको शारीरिक रूप से ही फिट नहीं बनाता, बल्कि मानसिक रूप से भी तनावमुक्त करता है। योग कई तरह की शारीरिक परेशानियों को कम करने का एक आसान तरीका है जिसके लिए इसका नियमित अभ्यास करना जरूरी हैं। एक तरफ जहां योग आपकी सेहत को बनाए रखता है वहीं गलत ढंग से किए गए योगासन (Yoga) पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। योग का अधूरा ज्ञान या गलत जानकारी आपकी सारी मेहनत बेकार कर सकती है। योग (Yoga) के दौरान कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका उन्हें आभास तक नहीं होता। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में…

योग (Yoga)  से पहले न भूलें वॉर्मअप करना

योग करने से पहले वॉर्मअप करना बेहद आवश्यक होता है। इससे हमारा शरीर योगासन करने के लिए तैयार होता है इसलिए कभी भी वॉर्मअप के योग नहीं करना चाहिए। वॉर्मअप होने के लिए आप कुछ देर हल्की स्ट्रेचिंग, रस्सी कूद या टहलना जैसी हल्की-फुल्की गतिविधियां कर सकते हैं।

शरीर के साथ जबरदस्ती न करें

अगर आपने योगाभ्यास नया-नया शुरू किया है, तो कभी भी अपने शरीर के साथ सख्ती मत कीजिए क्योंकि शुरुआत में मांसपेशियों में स्टिफनेस होती है। लेकिन तमाम लोग नए-नए जोश के चक्कर में काफी मेहनत कर लेते हैं। अगले दिन उन्हें मांसपेशियों में दर्द वगैरह तमाम परेशानियां हो जाती हैं। इसलिए शुरुआती दिनों में उतना ही अभ्यास करें, जितना शरीर से संभव हो। धीरे-धीरे शरीर में लचीलापन आने लगेगा तो योगाभ्यास भी आसानी से होगा।

योग (Yoga)  करते समय न पहनें टाइट कपड़े

योग में शरीर को कई हिस्सों को मोड़ना और स्ट्रेच करना होता है यदि आप योग करते समय ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं तो आपको असुविधा हो सकती है, इसलिए योग करते समय आरामदायक कपड़े ही पहनना चाहिए।

निरंतरता बनाए

अधिकतर लोग योग करते समय तालमेल नहीं रखते हैं और किसी दिन ज्यादा तो किसी दिन कम योग कर लेते हैं जोकि गलत है। शिवानी कहतीं हैं कि ऐसा करने से शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं शरीर में दर्द और अकड़न की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि योग करते समय इसके नियमों का पालन करें।

ज्यादा पानी न पीएं

योगाभ्यास के दौरान ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि जब आप योग करते हैं तो आपके शरीर का उष्णता स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। पानी पीने से अचानक उष्णता तेजी से घटती है और जुकाम, कफ विकार, एलर्जी आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरत पड़ने पर एक या दो घूंट से ज्यादा पानी न पीएं।

थकान या बीमारी में योग (Yoga) करना

यदि आप बहुत थके हुए हैं तो उस स्थिति में योग नहीं करना चाहिए क्योंकि योगासन करते समय मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। यदि आप थकान की अवस्था में योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है। इसी तरह बीमार होने पर यदि आपका शरीर कमजोर है तो उस स्थिति में योग करने के लिए शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए।

मोबाइल को साथ में रखना

अक्सर देखने को मिलता है कि योग (Yoga) के दौरान भी लोग मोबाइल अपने साथ रखते हैं। शिवानी कहतीं हैं कि योग करते समय जरूरी है कि आप अपना पूरा ध्यान योगासन पर ही लगाएं ना कि मोबाइल पर क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता रहता है।

Tags: 10 benefits of yogainternational yoga daymistakes during yogayogayoga day
Previous Post

एक लाख के इनामी गैंगस्टर इकबाल उर्फ बाल्ला की संपत्ति कुर्क

Next Post

International Yoga Day: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है योग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
International Yoga Day

International Yoga Day: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है योग

यह भी पढ़ें

India concludes Dubai Para Badminton tournament with 20 medals

20 पदकों के साथ भारत ने किया दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

05/04/2021
Murder

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

03/11/2022
payment of sugarcane

इस जिले में किसानों का गन्ना 58 हजार 620 लाख रुपये से ज्यादा का हुआ भुगतान

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version