• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरत

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गैरसैण/देहरादून। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के किसान मेला मैदान में पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। जिसमें जिले के 156 स्वयं सहायता समूहों को पांच करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुये घोषणा की कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने सभी महिला मंगल दलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को भी 15-15 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की।

श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी। उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे हैं। इन चार वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। राज्य में महिलाओं को अपने पति की पैतृक सम्पति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। आने वाले समय में इसके काफी सकारात्मक परिणाम आयेंगे।

रेलवे ने किया महिलाओं को सम्मानित, देश की वीरांगनाओं को ऐसे किया याद

उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला बैंक से ऋण लेना चाहेगी तो अब उन्हें इसके लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना भी लागू की है। इसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए सुनियोजित प्लानिंग बनाई जा रही है। जंगलों में घास लाने के दौरान अनेक महिलाओं को राज्य में दुर्घटनाओं को शिकार होना पड़ता है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई गई है।

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में चमोली जनपद मे सब्जी एवं दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा व चावल पैकेजिंग, जूस एवं अचार पैकेजिंग से जुडे 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की एक बड़ी शुरूआत की गई है।

एक लाख के इनामी समेत चार खूंखार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1905 से अनेक लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हुआ है।

डाॅ. रावत ने कहा कि 108 एबुंलेंस सुविधा को राज्य में और अधिक विस्तार दिया गया है। राज्य के सभी परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन आ चुकी है। लेकिन जब तक सबका कोविड टीकाकरण नहीं होता तब तक सतर्कता बरतना जरूरी है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर रास में हंगामा, नहीं हुआ कामकाज

इस अवसर पर विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, चन्द्रा पंत, मुन्नी देवी शाह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी, दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: cm Trivendra Singh RawatNational newsUttrakhand News
Previous Post

रेलवे ने किया महिलाओं को सम्मानित, देश की वीरांगनाओं को ऐसे किया याद

Next Post

पहले दिल्ली संभालो, फिर बंगाल की ओर देखना : ममता बनर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

पहले दिल्ली संभालो, फिर बंगाल की ओर देखना : ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

Kidney

किडनी की बीमारी में ना करें इन चीजों का सेवन

30/07/2026
share market

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 317 अंक उछला

13/12/2021
बलरामपुर गैंगरेप

बलरामपुर : पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि, शरीर पर मिले चोट के 10 निशान

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version