• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख के इनामी समेत चार खूंखार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
naxalites arrested

naxalites arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को दो स्थानों से 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इनमें से तीन को कुआकोंडा थानांतर्गत एटेपल और जियाकोदटा गांवों के बीच एक जंगल से पकड़ा गया जबकि एक माओवादी कमांडर को आरणपुर थाना इलाके के मेडप गांव के निकट गिरफ्तार किया गया।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल की अलग-अलग टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि कुआकोंडा अभियान में गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की पहचान बामन सोढी (22), हिडमा सोढी (22) और हिडमा माडवी (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरणपुर में माओवादी मिलिशिया कमांडर पदम माडा (27) को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था।

वहीं, बीते दिनों खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लवा ने कहा था कि नक्सलियों ने शनिवार शाम को पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर रास में हंगामा, नहीं हुआ कामकाज

अधिकारी ने बताया कि विद्रोही पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित हुए हैं और माओवादियों की ’खोखली’ विचारधारा से निराश हो गए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में सुरेश कादती (35) भी शामिल है। वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल था। वह 2007 में बिजापुर में रानीबोदली  पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित था, जिसमें 55 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे।

इसके अलावा वह 2006 में मुरकिनार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविर पर किए गए हमले के सिलसिले में और 2008 में मोडकपाल में घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में भी वांछित था। उन्होंने बताया कि कादती के सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम था।

Tags: Chattisgarh Newscrime news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर रास में हंगामा, नहीं हुआ कामकाज

Next Post

नारी तुझे सलाम, सालभर के बच्चे को पेट में बांधकर ऑटो चलती है ‘तारा’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
Women Day

नारी तुझे सलाम, सालभर के बच्चे को पेट में बांधकर ऑटो चलती है 'तारा'

यह भी पढ़ें

अधिवक्ता भवन का किया शिलान्यास laid the foundation stone for Advocate Bhavan

गोरखपुरः सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ता भवन का किया शिलान्यास

02/01/2021
Corona

देश में पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 3300 से अधिक नए मरीज

28/04/2022
Extreme 160R

खुशखबरी: दिवाली से पहले पसंदीदा बाइक पर बंपर डिस्काउंट, जानिए खासियत

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version