• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NCB-CRPF का बड़ा एक्शन, इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का किंगपिन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/12/2025
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
International drug syndicate

International drug syndicate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सीआरपीएफ (CRPF) ने संयुक्त अभियान चलाकर असम, त्रिपुरा और मिजोरम तक फैले एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट (International Drug Syndicate) का पर्दाफाश करते हुए 5.9 किलो मेथ जब्त की है। यह कार्रवाई 3 दिसंबर को आइजोल (मिजोरम) के पास की गई। इस दौरान कुल 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मुख्य सरगना किंगपिन जबरुल हक (Jabrul Haq) भी शामिल है। वह असम के करीमगंज का रहने वाला है।

जांच में सामने आया है कि जबरुल हक (Jabrul Haq) पर पहले से ही 3 ड्रग (Drug) तस्करी के केस दर्ज हैं। त्रिपुरा के धरणीपुर थाने के एक मामले में वह जमानत पर बाहर था। शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़ी गई मेथ इंडोम्यांमार बॉर्डर (चाम्फाई) से तस्करी कर मिजोरम लाई गई थी और इसे आगे त्रिपुरा के सोनामुरा होते हुए बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। वहीं 20 नवंबर को एनसीबी ने गुवाहाटी से अबू सालेह उर्फ मीतू को भी पकड़ा था, जो इसी तरह के ट्रांस-नेशनल ड्रग (Drug) नेटवर्क का हिस्सा है और उस पर भी कई मामले दर्ज हैं।

गुवाहाटी में एक नया रीजनल ऑफिस

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी का कहना है कि अबू सालेह मोहम्मद सैफुद्दीन उर्फ ​​मिटू, जो नॉर्थ ईस्टर्न इलाके में एक ट्रांसनेशनल ड्रग सिंडिकेट का मेंबर भी है। उसके खिलाफ ड्रग ट्रैफिकिंग के कई केस भी हैं। राज्य अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल, रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयर करने और एनसीबी के ऑपरेशनल एफिशिएंसी के लिए गुवाहाटी में एक नया रीजनल ऑफिस बनाया गया है।

तस्करों को काबू करने के लिए बनाए फील्ड ऑफिस

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) और अगरतला (त्रिपुरा) में नई जोनल यूनिट खोली गई हैं। आइजोल (मिजोरम) और दीमापुर (नागालैंड) में फील्ड ऑफिस बनाए गए हैं। जनवरी 2024 में अगरतला जोनल यूनिट बनने और इस साल फरवरी से फील्ड ऑफिस आइजोल शुरू होने के बाद मिजोरम में एनसीबी की पहुंच काफी बढ़ गई है, जिससे पिछले दो सालों में 256 किलो मेथ और 2.2 किलो हेरोइन जब्त की गई। साथ ही, 13 एनडीपीएस के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Tags: International drug syndicate
Previous Post

अरुंधति रॉय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, किताब पर बैन की याचिका की खारिज

Next Post

रतन टाटा की मां का निधन, Lakme को बनाया था आइकॉनिक ब्रांड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
Ratan Tata's mother Simone Tata passes away

रतन टाटा की मां का निधन, Lakme को बनाया था आइकॉनिक ब्रांड

यह भी पढ़ें

न्याय मंत्री एवं खेल मंत्री ने अंतर मीडिया 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

16/12/2021
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा

05/07/2023
Violence

सेना-अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष, अब तक 180 लोगों की मौत

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version