• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के नाम पर ठगी करने वाला अन्तरराष्ट्रीय गैंग का ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। शादी के नाम पर भोली भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अन्तरराष्ट्रीय गैंग का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंग के एक अभियुक्त को दबोचकर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

बरेली का रहने वाला है अभियुक्त

क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बरेली निवासी मो.साजिद के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से लड़कियों को झांसा देकर ठगी करने का धन्धा कर रहा था। उसने अपने अन्य साथियों की मदद से आधार कार्ड में अपना पता जयपुर राजस्थान निवासी करवा लिया था।

ऐसे खुला मामला

शादी के नाम पर ठगी करने का पूरा मामला तब खुला जब थाना नवाबगंज की रहने वाली एक महिला फार्मासिस्ट ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत थाने में की। मामला क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा तब पूरे गैंग की सच्चाई सामने आई।

ऐसे होती थी ठगी

पकड़े गए अभियुक्त मो. साजिद ने शादी डॉट कॉम पर अलग अलग नाम पर आईडी बना रखी थी। किसी आई डी में उसने खुद को किसी कम्पनी का सीईओ, एनआरआई या फिर कोई सरकारी अधिकारी बताकर नाम रजिस्टर कर रखा था। जो भी युवती उसकी प्रोफाइल देखकर झांसे में आ जाती उसको वो फंसा लेता। फिर उसको बताता की मैं विदेश में था और शादी करने आ रहा था, लेकिन वीजा कन्फर्म नहीं हो पा रहा थोड़े पैसे भेज दो, फिर टिकट के नाम पर, मेरे पास विदेशी रुपया है जिसको कन्वर्ट कराने या अन्य बहाने बनाकर युवतियों से ठगी करता था।

जांच में मिले कई ट्रांजेक्शन

क्राइम ब्रांच द्वारा की गई अबतक की जांच में पता चला कि उसने अलग अलग आईडी से करीब 50 से अधिक ट्रांजेक्शन किये गए हैं। इससे पता चलता है कि अलग अलग राज्यों की कई लड़कियों को फंसा कर ठग चुका है। क्राइम ब्रांच की टीम शिकार लड़कियों के बारे में जांच कर रही और गैंग के अन्य अभियुक्तों के बारे में पता कर रही है।

यह हुई बरामदगी

टीम ने मो साजिद के चार बैंक अकाउंट में जमा चार लाख रुपये फ्रीज करा दिये हैं। उसने कुक आई डी में अपना नाम डॉ प्रशांत मणि भी लिख रखा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में- उ.नि. यतीश कुमार (स्वाट), हे. का. राहुल पांडेय (सर्विलांस सेल), हे. का. शमशाद अली (सर्विलांस सेल), हे. का.अब्दुल सलीम (स्वाट), का. मुकेश कुमार शुक्ल (साइबर सेल), हे. का.जय किशोर शामिल रहें।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

पिता ने कुत्ते को पीटने से रोका, तो बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम

Next Post

होटल बुलाकर पत्नी को चाकुओं से गोदकर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
murder

होटल बुलाकर पत्नी को चाकुओं से गोदकर की हत्या

यह भी पढ़ें

Shahjahanpur scandal

नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार  

20/12/2020
पीएम मोदी PM Modi

कच्छ में ऊर्जा पार्क का उद्घाटन , पीएम मोदी ने कहा- सरदार पटेल का सपना हुआ पूरा

15/12/2020
corona test

यूपी में कोरोना का विकराल रूप, 24 घंटे में 33214 नए मामले, 187 की मौत

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version