• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश करेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो-25

Writer D by Writer D
26/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPITS

International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) एक बार फिर देश-दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश की ताकत, संभावनाओं और उपलब्धियों को पेश करने जा रही है। इसके लिए योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर के बीच तीसरे ग्रैंड मेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) 2025 का आयोजन करने जा रही है। इस मेगा इवेंट की कमान प्रदेश के 35 विभागों के नोडल अधिकारी संभालेंगे, जबकि 50,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में 12 प्रमुख श्रेणियों के तहत 48 स्टेकहोल्डर्स अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे। इसका उद्​देश्य प्रदेश को व्यापार, निवेश, उद्यमिता और सांस्कृतिक विरासत के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करना है। ट्रेड शो के जरिये प्रदेश की बहुआयामी क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

मिशन डायरेक्टर, विशेष सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारी संभालेंगे कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में ट्रेड शो को भव्य आयोजित कराने के लिए शो में भाग लेने वाले विभागों और उनके नोडल अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गयी है। इनमें कुल 35 विभागों के मिशन डायरेक्टर, विशेष सचिव, निदेशक और आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो यूपीआईटीएस- 25 के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शो में यूपी इन्वेस्ट, इंडस्ट्रियल अथॉरिटीज (यूपीसीडा, गीडा, यीडा), एमएसएमई, कृषि, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पशुपालन, खादी, एमएसएमई आदि विभागों की सक्रिय भागीदारी होगी। ट्रेड शो (International Trade Show) में प्रदर्शनी को 12 श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें इंडस्ट्री, एमएसएमई, कृषि एवं संबद्ध उद्योग, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, पर्यटन, परिवहन, ईवी तथा वित्त शामिल हैं। इन श्रेणियों में कुल 48 स्टेकहोल्डर्स अपनी-अपनी प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। यह प्रदर्शनी 50 हजार स्क्वायर मीटर में लगाई जाएगी। अकेले एमएसएमई सेक्टर ही 15,700 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाएगा, जो इस सेक्टर की ताकत और विविधता को दर्शाता है।

जीआई टैग और ओडीओपी की दिखेगी अहम भूमिका

ट्रेड शो (International Trade Show) में प्रदेश के जीआई टैग और ओडीओपी की अहम भूमिका रहेगी। इसमें आगरा का पेठा, मलिहाबाद का आम, मुरादाबाद का ब्रास, बनारस की साड़ी, भदोही का कालीन, लखनऊ की चिकनकारी जैसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वोकल फॉर लोकल विजन को साकार करते हुए इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और वैश्विक खरीदारों से जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

ट्रेड शो (International Trade Show) प्रदेश में निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मेगा इवेंट में हेल्थ, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा निर्माण, कृषि-प्रौद्योगिकी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में एमओयू भी संभावित हैं।

यह इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) ‘नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर’ का जीवंत उदाहरण होगा, जो देश और दुनिया को प्रदेश की बदलती पहचान और संभावनाओं से रूबरू कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगने वाला ट्रेड शो प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।

Tags: international trade show
Previous Post

सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्मार्ट नगर पालिकाओं में विकास कार्य शुरू

Next Post

अब भारत की बहू हूं, मुझे वापस न भेजे…, सीमा हैदर ने पीएम मोदी-सीएम योगी से लगाई गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Seema Haider

अब भारत की बहू हूं, मुझे वापस न भेजे..., सीमा हैदर ने पीएम मोदी-सीएम योगी से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें

WHO accounts officer Pallavi Singh

WHO की अकाउंट ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

26/08/2023
Great Andamanese Tribe

ब्रिटिश राज में इस जनजाति के हजारों लोगों की हुई थी हत्या, मात्र 50 बचे हैं, 4 को हुआ कोरोना

28/08/2020
CTET

CTET करवाएगा ऑनलाइन एग्जाम, यूपी में बने 38 अभ्यास केन्द्र

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version