• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कराएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Writer D by Writer D
31/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
International Yoga Day

International Yoga Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर प्रदेश के समस्त छोटे-बड़े सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित कराएगी। सीएम योगी के निर्देश पर विभाग के मुखिया ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) को अभी से तैयारी व प्रचार-प्रसार में जुट जाने को कहा है। निर्देश यह भी हैं कि स्थानीय गणमान्य व्यक्ति को योग एंबेस्डर के तौर पर आमंत्रित किया जाए ताकि सभी आयु वर्ष के ज्यादा से ज्यादा लोग योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित हों।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर होंगे योग कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) (International Yoga Day) को लेकर विभिन्न विभागों की तरह स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरुप सभी सीएमओ व सीएमएस को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के समस्त जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग दिवस पर आयोजन सुनिश्चित करें। इसके लिए अभी से रोडमैप तैयार करें। इस वर्ष की थीम है-एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग।

प्रमुख सचिव ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य संपूर्ण स्वास्थ्य एवं जीवनशैली में सुधार करने की व्यापक संभावनाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना एवं जनसमुदाय को योग अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदेश में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आम) पर जनसमुदाय के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग सत्र संचालित किए जाने की व्यवस्था है। 21 जून को इसी क्रम को जारी रखते हुए सभी जगहों पर योग संगम आयोजित करें।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आनलाइन माध्यम से योग प्रशिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) आयोजित किए जाने के लिए स्थानीय स्तर पर इच्छुक प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकाल कौशल प्रदान करने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए। आयुष मंत्रालय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आनलाइन माध्यम से योग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का समन्वय किया जाएगा।

समुदाय स्तर पर आशा/एएनएम, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों का सक्रिय योगदान सुनिश्चित करते हुए ब्लाक/ जिला प्रशासन के साथ समन्यव स्थापित किया जाए और जनमानस को भौतिक व डिजिटल माध्यमों से संदेश प्रसारित किया जाए।

Tags: international yoga day
Previous Post

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अलर्ट जारी

Next Post

क्रिकेट में बदलने जा रहे ये नियम, ICC की हरी झंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
ICC

क्रिकेट में बदलने जा रहे ये नियम, ICC की हरी झंडी

यह भी पढ़ें

Akanksha Dubey

फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस का होटल में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

26/03/2023
CM Dhami honored mountaineer Rohit Bhatt

सीएम धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले पर्वतारोही रोहित भट्ट को किया सम्मानित

05/06/2025
Sandalwood Face Pack

गर्मियों में भी चेहरे पर निखार लाएंगे ये फैस पैक

20/04/0004
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version