• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर दिन 100 से भी कम रुपए बचाकर इस स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 14 लाख!

Writer D by Writer D
24/12/2022
in Business, Main Slider
0
Investment

Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहता है. इसलिए लोग तरह-तरह की सेविंग स्कीम्स (Savings Schemes) में निवेश करते हैं. पोस्ट ऑफिस भी कई तरह की सेविंग स्कीम्स (Savings Schemes) चलाता है. देश के करोड़ों लोगों ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स निवेश किया है. क्योंकि माना जाता है कि इसमें निवेश की राशि सुरक्षित रहती है. पोस्ट ऑफिस की कई पॉपुलर स्कीमें हैं, इनमें से एक है सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना (Sumangal Rural Postal Life Insurance). ये स्कीम खास तौर पर ग्रमीण इलाकों के लिए है.

10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस

19 से 45 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का लाभ उठा सकता है. इस स्कीम में 10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिलता है. इस स्कीम में दो मैच्योरिटी पीरियड होते हैं. पॉलिसीधारक 15 साल या 20 साल के मैच्योरिटी पीरियड को चुन सकता है.

मिलता है मनी बैक

15 साल की मैच्योरिटी पीरियड के तहत बीमित राशि का 20-20 फीसदी 6,9 और 12 साल पूरे होने पर मनी बैक के रूप में मिलेगा. वहीं, 20 साल की मैच्योरिटी पर बीमित व्यक्ति को 8,12,16 साल पूरे होने पर मनी बैक मिलता है. बाकी की 40 फीसदी राशि मैच्योरिटी पर बोनस के साथ मिलती है.

अगर 25 साल का कोई व्यक्ति सात लाख रुपये की सम एश्योर्ड के साथ 20 साल की पॉलिसी लेता है, तो उसे हर दिन 95 रुपये का प्रीमियम देना होगा. यह एक महीने में 2850 रुपये और 6 महीने में 17,100 रुपये है. मैच्योरिटी पर ये रकम 14 लाख रुपये हो जाएगी.

कैसे मिलेगा 14 लाख?

20 साल की पॉलिसी में सात लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ 8वें, 12वें और 16वें साल में तय राशि का 20 फीसदी कैशबैक के रूप में मिलता है. सात लाख रुपये की 20 फीसदी राशि 1.4 लाख रुपये है. तीन बार भुगतान के बाद ये कुल 4.2 लाख रुपये हो जाएगी.

इसके बाद 20वें साल में आपको 2.8 लाख रुपये मिलेंगे. इससे समय एश्योर्ड की राशि पूरी हो जाएगी. इसके बाद आपको सालाना 48 रुपये प्रति हजार के हिसाब से बोनस मिलेगा. 20 साल में ये राशि 6.72 लाख रुपये हो जाएगी. इस तरह मैच्योरिटी पर आपको कुल 9.52 लाख रुपये मिलेंगे. मनी बैक और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि एक साथ 13.72 लाख रुपये हो जाएगी.

Tags: Post Officesaving schemesSumangal Rural Postal Life Insurance
Previous Post

लखनऊ का सौभाग्य कि अटल जी ने प्रतिनिधित्व किया: सीएम योगी

Next Post

12 साल के बच्चे ने की थी डबल मर्डर की प्लानिंग, पैसों के लालच में की थी दंपत्ति की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Gold
Business

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
murder

12 साल के बच्चे ने की थी डबल मर्डर की प्लानिंग, पैसों के लालच में की थी दंपत्ति की हत्या

यह भी पढ़ें

Youth Congress workers stage ruckus at AI Summit

AI Summit में हंगामा! यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं पीएम विरोधी नारे

20/02/2026
Corona

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख से ज्यादा नए मरीज

18/01/2022
hardik manish pandey

हार्दिक पांड्या या मनीष पांडे किसको मिलनी चाहिए वनडे टीम में जगह?

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version