• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस स्कीम में निवेश करें मात्र 1000 रुपए, पाएं बैंक से ज्यादा रिटर्न

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Business, Main Slider
0
monthly investment

monthly investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे, और उसपर ब्याज भी बैंक के मुकाबले ज्यादा मिले तो पोस्ट ऑफिस की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। भारत में पोस्ट ऑफिस के साथ निवेशकों का एक विश्वास का नाता है। पोस्ट में कई स्कीम्स ऐसी हैं जिसमें  बैंक के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है।

पोस्ट ऑफिस (Post Office) में Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक बेहतरीन स्कीम है। इस योजना के कई लाभ हैं। इस योजना में निवेश के बाद आपको हर महीने एक फिक्स्ड इनकम (Fixed Income) होगी, और आपका पैसा भी पूरी तरह से महफूज रहेगा।

कम से कम 1000 रुपये करें निवेश

अगर आप 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक बेहतर विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग्स स्कीम (MIS) में आप सिंगल अकाउंट के जरिये कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

ज्वाइंट खाते (Joint Account) में अधिकतम पैसे की सीमा 9 लाख रुपये तक है। यानी पति-पत्नी दोनों मिलकर ज्वाइंट खाते में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो काफी फायदेमंद है।

यही नहीं, आप नाबालिग के नाम पर भी इस स्कीम में डिपॉजिट कर सकते हैं। लेकिन ऐसे खाते में 3 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं। इस स्कीम में डिपॉजिट (Deposit) के लिए पोस्ट ऑफिस में एक अलग से POMIS फॉर्म भरना होता है। इस योजना में निवेश से पहले ग्राहक को पोस्ट ऑफिस एक बचत खाता खुलवाना होता है।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS) में फिलहाल 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है, जो दूसरे फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) बेहतर है। POMIS का फार्म भरते समय आपको पहचान पत्र, रेजिडेंशियल प्रूफ, 2 पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। एक नॉमिनी की जरूरत होती है।

स्कीम की अवधि

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की इस योजना की मैच्योर होने की अवधि 5 साल है। अगर आप समय से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक साल के भीतर निकासी का प्रावधान नहीं है। 3 साल से पहले पैसे निकालने पर 2 फीसदी पेनॉल्टी देनी होती है। 3 साल से 5 साल के भीतर निकालने पर 1 फीसदी की राशि कट जाती है।

अकाउंट के फायदे

इस अकाउंट (Account) को आप एक से दूसरे पोस्ट ऑफिस में शिफ्ट करवा सकते हैं। मैच्योयरिटी के 5 साल पूरे हो जाने के बाद आप रकम को दोबारा निवेश कर सकते हैं। इसमें नॉमिनी नियुक्त किया जा सकता है, ताकि अनहोनी पर नॉमिनी को राशि मिल सके। एमआईएस (MIS) योजना में टीडीएस (TDS) नहीं कटता, लेकिन ब्याज पर टैक्स देना होता है।

Tags: monthly investmentmonthly saving schemesPost Office Monthly Income Schemepost office scheme
Previous Post

तिहाड़ जेल में फर्जी भर्तियों से मचा हड़कंप, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से हुआ खुलासा

Next Post

पोस्ट ऑफिस पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
Next Post

पोस्ट ऑफिस पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

Gotabaya Rajapaksa

7 हफ्ते बाद श्रीलंका वापस लौटे पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनों के बीच छोड़ दिया था देश

03/09/2022
kajal aggarwal gautam kitchlu

Kajal Aggarwal ने शादी के जोड़े में ढाया कहर, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

02/11/2020
Governor

कानून और विधि का क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है : राज्यपाल

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version