• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

80 मदरसों ने कहां खर्च किए 100 करोड़? योगी सरकार ने शुरू की जांच

Writer D by Writer D
07/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Minority Education Bill 2025

Minority Education Bill 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में करीब 80 मदरसों (Madrasas) की 100 करोड़ की फंडिंग को लेकर विशेष जांच दल (SIT) ने जांच शुरू कर दी है। इन मदरसों को पिछले दो साल में कई देशों से दान के तौर पर लगभग 100 करोड़ रुपये मिले थे। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एसआईटी (SIT)  अब उस मुख्य मदरसे की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत इन मदरसों द्वारा यह धनराशि खर्च की गई थी और क्या इसमें कोई अनियमितता थी?

एसआईटी (SIT)  का नेतृत्व कर रहे एटीएस (ATS) के अतिरिक्त महानिदेशक मोहित अग्रवाल ने कहा कि यूपी में लगभग 24,000 मदरसे हैं, जिनमें से 16,500 से अधिक यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। हम इस बात की जांच करेंगे कि विदेशी फंडिंग (Foreign Funding) से मिला पैसा कैसे खर्च किया गया है। संक्षेप में यह जांचना है कि क्या पैसे का इस्तेमाल मदरसा चलाने या किसी अन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा है?

अग्रवाल ने  बताया कि जांच पूरी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई समय सीमा नहीं बताई गई है। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एसआईटी (SIT)   पहले ही अपने बोर्ड से पंजीकृत मदरसों की डिटेल मांग चुकी है।  योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने पिछले साल जिलाधिकारियों को गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था। दो महीने के सर्वेक्षण के दौरान, 8,449 मदरसे ऐसे पाए गए जो राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (State Madrasa Education Board) द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं थे।

तेलंगाना में शुरू हुआ कांग्रेस राज, रेवंत रेड्डी बने नए मुख्यमंत्री

नेपाल सीमा से सटे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और बहराइच के अलावा आसपास के कई इलाकों में 1,000 से ज्यादा मदरसे चल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में इन इलाकों में मदरसों (Madrasas) की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा इन मदरसों को विदेशी फंडिंग मिलने की भी जानकारी मिली थी, जिसके बाद एसआईटी (SIT)   का गठन किया गया। अल्पसंख्यक विभाग (Minority Department) की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कई मदरसों को विदेशी फंडिंग (Foreign Funding)  मिल रही थी।

हाल ही में एटीएस (ATS) ने बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश में शामिल एक गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि दिल्ली से संचालित एक एनजीओ (NGO) के जरिए तीन साल में 20 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग (Foreign Funding) मिली, जिसका इस्तेमाल उनकी मदद के लिए किया जा रहा था।

Tags: Lucknow NewsMadrasasstate madrasa education boardYogi Government
Previous Post

तेलंगाना में शुरू हुआ कांग्रेस राज, रेवंत रेड्डी बने नए मुख्यमंत्री

Next Post

अधीर रंजन ने बीजेपी को दी चुनौती, हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले PoK छीनकर लाओ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Adhir Ranjan Choudhary

अधीर रंजन ने बीजेपी को दी चुनौती, हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले PoK छीनकर लाओ

यह भी पढ़ें

नेपाली नागरिक का जबरन मुंडन कराने का मामला, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

18/07/2020
Akash Anand

चंद्रशेखर से सावधान रहने की जरुरत: आकाश आनंद

25/04/2024
एकीकृत वेब पोर्टल

एकीकृत वेब पोर्टल पर्यटन प्रदेश के विकास में भागीदार बनेगा : योगी

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version