• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रियल एस्टेट में निवेश बना घाटे का सौदा

Desk by Desk
06/10/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| एक दशक पहले रियल एस्टेट में कीमतें आसमान छू रहीं थीं। हर रोज नई परियोजनाएं पेश की जा रहीं थीं। मोटे रिटर्न के लिए निवेशक भी जमकर इसमें पैसा लगा रहे थे। लेकिन पिछले 10 साल में स्थिति एकदम उलट हो गई है। इस अवधि में 11 फीसदी के करीब रिटर्न मिला है। जबकि पिछले पांच साल में इसमें 5.5 फीसदी का औसत रिटर्न मिला है। वहीं दिल्ली-कोलकाता समेत कुछ बड़े शहरों में रिटर्न 1.5 फीसदी के करीब रहा है। ऐसे में अब रियल एस्टेट में निवेश घाटे का सौदा बन गया है।

मौजूदा समय में खुदरा महंगाई छह फीसदी से ऊपर है। जबकि पिछले पांच साल में रियल एस्टेट में रिटर्न 5.5 फीसदी है। ऐसे में देखा जाए तो रिएल एस्टेट में महंगाई की तुलना में करीब आधा फीसदी का नुकसान है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी विकल्प में निवेश के पहले यह जरूर देखना चाहिए कि महंगाई की तुलना में उसमें कितना रिटर्न मिला है। यदि महंगाई के बराबर रिटर्न है यानी आपको कोई फायदा नहीं हो रहा। जबकि उससे कम रिटर्न का मतलब हुआ कि उस निवेश पर आपकी जेब से पैसा खर्च हो रहा है।

SBI डिजिटल प्लेटफार्म योनो को अलग इकाई बनाने पर हो रहा विचार

जून 2010 से जून 2020 की अवधि में देश के शीर्ष 10 शहरों में औसत रिटर्न 11.6 फीसदी मिला है। इस अवधि में लखनऊ में 16.1 फीसदी का रिटर्न मिला है। इसके बाद कोलकाता में 13.3 फीसदी और दिल्ली में 12.2 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं मुंबई में 11.2 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस सूची में जयपुर सबसे निचले पायदान है जहां रियल एस्टेट में इस अवधि में महज 6.1 फीसदी का रिटर्न मिला है।

वर्ष 2015 से 2020 के बीच दिल्ली में रियल एस्टेट में जिन लोगों ने पैसा लगाया है उन्हें झटका लगा है। इस अवधि में 10 शहरों में औसत रिटर्न 5.5 फीसदी रहा है। जबकि इस अवधि में दिल्ली के रियल एस्टेट ने महज 1.5 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर महंगाई से इसकी तुलना करें तो निवेशकों को करीब 4.5 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं कोलकाता में निवेशकों को महज 3.2 फीसदी का रिटर्न मिला है।

Tags: Real Estatereal estate investmentreal estate returnsरियल एस्टेटरियल एस्टेट में कितना मिला रिटर्नरियल एस्टेट में निवेशरियल एस्टेट में रिटर्न
Previous Post

चीन से टकराव के बाद सात देशों से व्यापार के खुले रास्ते

Next Post

सेकेंड हैंड कार बाजार में जल्द मिलेंगे एक से बढ़कर एक विकल्प

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
second hand car

सेकेंड हैंड कार बाजार में जल्द मिलेंगे एक से बढ़कर एक विकल्प

यह भी पढ़ें

YIDA

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा का बड़ा निवेश

18/08/2025
janta darbar

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- धन के अभाव में इलाज न रुके

01/07/2022
Gangster Act

12 साल पहले के गैंगस्टर मामले में दो साल की सजा

12/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version