• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंजमाम-उल-हक को रास नहीं आ रही टीम इंडिया की सफलता, लगाया ये बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
28/06/2024
in खेल
0
Inzamam-ul-Haq

Inzamam-ul-Haq

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार अपने खिलाड़ियों के विवाद के कारण सुर्खियों में थी। अभी उनका मामला थमा ही था कि अब उनके पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया के खिलाफ विवादित बयान देने शुरू कर दिए हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की सफलता रास नहीं आ रही है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान और कोच रह चुके इंजमाम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq ) ने हाल ही में भारतीय टीम पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था। उनके आरोपों के बाद जमकर विवाद हुआ था। अब उन्होंने बीसीसीआई पर नया आरोप लगाया है।

BCCI पर मनमानी का आरोप

इंजमाम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq ) ने आईसीसी के टूर्नामेंट में बीसीसीआई पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, बीसीसीआई के लिए हमेशा अलग नियम होते हैं। पाकिस्तान की टीम को कभी भी भारतीय टीम जैसा फायदा नहीं मिलता है। इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए पहले से तय एक खास वेन्यू पर सेमीफाइनल रखने की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में जान-बूझकर रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

भारत पहले से अपने ग्रुप में टॉप पर है और बारिश होती है तो वह सीधे फाइनल में चली जाएगी। इंजमाम (Inzamam-ul-Haq ) के अनुसार, आईसीसी ने बीसीसीआई के दबाव में हर मैच के लिए अलग नियम बना रखे हैं। उन्होंने ये सारी बातें पाकिस्तानी चैनल सुनो न्यूज एचडी पर कही है।

हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमीन घोटाले मामले में मिली जमानत

इंजमाम (Inzamam-ul-Haq )  ने एशिया कप की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान के मैच में कोई रिजर्व डे नहीं था, लेकिन अचानक केवल एक मैच के लिए रिजर्व डे रख दिया गया था।

क्रिकेट पर भारत का दबदबा

इंजमाम (Inzamam-ul-Haq ) के मुताबिक पहले क्रिकेट में तीन बड़े बोर्ड का दबदबा हुआ करता था। इसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पास भी पावर हुआ करता था। इंजमाम ने कहा कि अब पहले जैसा नहीं रहा, क्रिकेट को सिर्फ भारत कंट्रोल कर रहा है। बीसीसीआई इतना शक्तिशाली है कि उसके आगे कोई भी बोर्ड कुछ नहीं कर पाता है।

Tags: BCCIcricket newsICCInzamam-ul-Haqsports newsT20 World Cup
Previous Post

हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमीन घोटाले मामले में मिली जमानत

Next Post

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, बदल गए बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Next Post
Transfer

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, बदल गए बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के डीएम

यह भी पढ़ें

Arthritis

गठिया के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

13/08/2025
LG Anil Baijal

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया आइसोलेट

30/04/2021
Sita Navami

सीता नवमी : कन्या दान और चारधाम तीर्थ के बराबर है यह व्रत, जानें पूजा-विधि

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version