• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL Auction: आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, 405 प्लेयर्स की लगेगी बोली

Writer D by Writer D
23/12/2022
in खेल
0
IPL Auction

IPL Auction

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए बिगुल सही मायने में आज (23 दिसंबर) से ही बजने वाला है। अगले सीजन के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन (IPL Auction) होगा। ये नीलामी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिन पर सभी टीमें जमकर पैसे लुटाएंगी।

इन सभी 405 खिलाड़ियों में से 273 प्लेयर्स भारतीय हैं, जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी हैं, जिन पर फ्रेंचाइजीज बोली लगाएंगी। इन 132 में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देश से हैं। इन खिलाड़ियों में 119 कैप्ड प्लेयर हैं। जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 282 है।

सभी 10 टीमों में 87 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली

नीलामी में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सिर्फ 87 स्लॉट खाली हैं। यानी अधिकतम इतने ही खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट अधितकम 30 हैं। हर एक फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में 25 खिलाड़ी ही रख सकती है, जिनमें अधिकतम 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं।

इस बार ऑक्शन में खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। इसमें 19 विदेशी प्लेयर हैं। 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे दो भारतीय खिलाड़ी उन 20 प्लेयर्स की लिस्ट में हैं, जिन्हें एक करोड़ रुपये की प्राइस वाली कैटेगरी में रखा गया है।

नीलामी (IPL Auction) में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

इस बार मिनी ऑक्शन में भारतीय स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल के अलावा विदेशी प्लेयर्स जो रूट, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, सैम करन, लिटन दास, जेसन होल्डर जैसे बड़े नाम रहेंगे। पिछले सीजन तक इनमें से विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया।

नीलामी के लिए सभी 10 टीमों के पर्स में बाकी रुपये और स्लॉट

सनराइजर्स हैदराबाद – 42.25 करोड़ (13 स्लॉट्स)

पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (9 स्लॉट्स)

लखनऊ सुपर जाइंट्स- 23.35 करोड़ (10 स्लॉट्स)

मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ (9 स्लॉट्स)

चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (7 स्लॉट्स)

दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (5 स्लॉट्स)

गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (7 स्लॉट्स)

राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (9 स्लॉट्स)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (7 स्लॉट्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (11 स्लॉट्स)

कहां पर देख सकते आईपीएल की नीलामी (IPL Auction)?

इस आईपीएल नीलामी (IPL Auction) का टीवी पर लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं Jio Cinema ऐप और उसकी वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

कोरोना केसों के बीच नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, बूस्टर डोज़ के तौर पर लग सकेगी

ह्यूज एडमीड्स ही होंगे नीलामीकर्ता

ह्यूज एडमीड्स आईपीएल नीलामी प्रक्रिया को संभालेंगे। उन्होंने 2018 में रिचर्ड मैडली के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी और तब से आईपीएल नीलामी की मेजबानी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ह्यूज एडमीड्स की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद चारू शर्मा ने दायित्व संभाला था।

Tags: cricket newsIPLIPL auctionIPL Auction 2023IPL Mini Auctionsports news in hindi
Previous Post

कोरोना केसों के बीच नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, बूस्टर डोज़ के तौर पर लग सकेगी

Next Post

यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, पुतिन बोले- जंग खत्म करना हमारा लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Ajinkya Rahane
Main Slider

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
P.V. Sindhu
खेल

चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु

23/07/2026
Next Post
Putin

यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, पुतिन बोले- जंग खत्म करना हमारा लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Atishi

बिल पास होने के 24 घंटे में केजरीवाल सरकार में बड़ा बदलाव, छिन गए सौरभ भारद्वाज से दो मंत्रालय

08/08/2023
Arms Factory

अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

03/02/2022
Corona

लखनऊ में एक्टिव हुआ कोरोना, चार नए मरीज मिले

19/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version