• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजरायल और UAE  की ऐतिहासिक दोस्ती को लेकर ईरान ने उठाया सवाल

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
friendship between Israel and UAE

इजरायल और UAE  की ऐतिहासिक दोस्ती (friendship between Israel and UAE)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम एशिया में इजरायल और UAE की ऐतिहासिक दोस्ती को ईरान ने भारी भूल करार दिया है। ईरान ने कहा है कि UAE ने फिलीस्तीन की जनता के साथ धोखेबाजी की है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने शनिवार को एक भाषण में कहा कि UAE का ये कदम एक भारी भूल है।

जानें क्‍यों भारत से बातचीत को मजबूर हुए नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली

राष्ट्रपति रुहानी ने कहा कि UAE ने फिलीस्तीन के मुद्दे को त्याग कर दगाबाजी की है। उन्होंने UAE को चेतावनी देते हुए कहा कि वो इजरायल को अरब क्षेत्र में पैर जमाने देने की गलती कतई न करे।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने तो यहां तक कहा है कि इजरायल और UAE का ये डील फिलीस्तीनियों के पीठ में छूरा भोंकने के समान है।

बता दें कि अरब के देश UAE ने इजरायल के साथ 13 अगस्त को एक ऐतिहासिक समझौता किया है। माना जाता है कि इस समझौते के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम भूमिका है। अमेरिका की सपोर्ट पर किए गए इस समझौते का मकसद पश्चिम एशिया में ईरान की ताकत और उसके प्रभुत्व पर नकेल कसना बताया जा रहा है और अरब क्षेत्र के दूसरे देशों को बढ़ावा देना है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अमेरिका, UAE पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस डील का मकसद है कि ट्रंप को एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जिताया जाए, उन्होंने कहा कि इस डील के पीछे अमेरिका की क्या भूमिका इसका पता इसी से चलता है कि पश्चिम एशिया की इस डील की घोषणा वाशिंगटन में की गई है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकरा कर बस में लगी आग, 1 की मौत

संयुक्त अरब अमीरात के इस कदम को ईरानी राष्ट्रपति रुहानी ने UAE का विश्वासघात और छल करार दिया और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि UAE जल्द ही इस गलत रास्ते को छोड़ देगा।

इस फैसले के विरोध में ईरान की राजधानी तेहरान में UAE दूतावास के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और अमेरिका और इजरायल के झंडे जलाए।

बता दें कि इजरायल के वजूद में आने के बाद भी कई अरब राष्ट्रों ने उसे मान्यता नहीं दी है। UAE और इजरायल के बीच इन संबंधों के बाद इजरायल और UAE के बीच रिश्ते सामान्य हो सकेंगे। इस समझौते के बाद UAE अरब की पहला और अरब क्षेत्र का तीसरा देश होगा जिसके इजरायल संपूर्ण कूटनीतिक रिश्ते होंगे। इससे पहले मिस्र और जॉर्डन इजरायल से कूटनीतिक रिश्ते स्थापित कर चुके हैं।

Tags: IranIran president Hassan RouhaniisraeltrumpUAEuae Israel relationइजरायल और UAEसंयुक्त अरब अमीरात
Previous Post

सुशांत मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी, नारायण राणे बोले- मुंबई पुलिस दबाव में कर रही जांच

Next Post

ब्राजील में कोरोना से 24 घंटों में 709 मरीजों की मौत, 40 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि

Desk

Desk

Related Posts

BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Anantnag Terrorists Attack
Main Slider

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

22/07/2026
The US bombed Iranian military bases.
अंतर्राष्ट्रीय

रुक नहीं रहे बाइडेन के फाइटर जेट्स! ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर भारी बमबारी

22/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

22/07/2026
Beetroot kabab
Main Slider

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

22/07/2026
Next Post

ब्राजील में कोरोना से 24 घंटों में 709 मरीजों की मौत, 40 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि

यह भी पढ़ें

eight accused arrested

पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

08/06/2021
अनंत देव सस्पेंड Former SSP of Kanpur Anant Dev suspended

बिकरू कांड: पूर्व SSP अनंत देव के निलंबन से दोषी अधिकारियों की रातों की नींद उड़ी

12/11/2020

चार रिश्तेदार एक दिशा में तब ही चलते हैं, जब पांचवा कंधे पर हो- आचार्य चाणक्य

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version