• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैटेलाइट से संचालित उपकरण से की गई थी ईरानी वैज्ञानिक की हत्या

Desk by Desk
30/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
mohsin

mohsin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेहरान। ईरान के दिग्गज परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या में उपग्रह से संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था। यह डिवाइस इजरायल का बना हुआ है। अनोखी बात यह भी है कि यह डिवाइस उपग्रह से संचालित की जा रही थी। यह हत्या सिर्फ इजरायल ने ही नहीं की बल्कि कई बड़ी ताकतों का हाथ होने की आशंका ईरान जता रहा है। इसमें ईरान सरकार के विरोधी संगठन पेरिस स्थित मुजाहिदीन-ए-खल्क की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। इधर हमले में मारे गए परमाणु विज्ञानी को सोमवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मंगलवार से बदलने वाला है राजधानी सहित 40 ट्रेनों का समय, जानकारी के लिए पढ़ें

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य अली शामखानी ने बताया कि विज्ञानी के हत्यास्थल पर गहनता से जांच की गई है। यहां पर मिले डिवाइस में इजरायल का लोगो बना हुआ है। ये हथियार इजरायली मिलिट्री इंडस्ट्री में ही बनाए हुए हैं। शामखानी ने बताया कि जांच पड़ताल में कुछ और तथ्य भी सामने आ रहे हैं। जिनकी तहकीकात की जा रही है। इस हत्या में अकेले इजरायल नहीं है।

उसकी सहायता में ईरान से निर्वासित ग्रुप मुजाहिदीन-ए-खल्क (एमइके) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है। इस संगठन को ईरान की सरकार ‘मुनाफिकीन’ कहती है। यह संगठन निर्वासित होकर पेरिस से ईरान विरोधी कामों को संचालित करता है। इसकी मंशा देश के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की सत्ता को उखाड़ फेंकने की है। संगठन के इजरायल और उसके खुफिया संगठन मोसाद से बराबर संपर्क रहने के बारे में जानकारी मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहला दीप जलाकर किया देव दीपावली का शुभारंभ

शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमने हर उस स्थान की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां आवश्यकता है। इन सबके बीच हमले में मारे गए परमाणु विज्ञानी फखरीजादेह के शव को सोमवार को उत्तरी तेहरान में दफनाया गया। यहां ईरान के रक्षा मंत्री सहित सेना के एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हतामी ने कहा कि इस हत्या का बदला जरूर लिया जाएगा।

Tags: ayatollah ali khameneielectronic devices use in killing Fakhrizadehinternational Newsiran latest newsIran nuclear scientist murderIran Scientist IsraelIran’s nuclear weapon programIrans Top Nuclear ScientistIsrael remotely killed Fakhrizadehmiddle eastMiddle East middle-east world hindi newsMohsen FakhrizadehNEWSSyria supports IranWorldअयातुल्लाह अली खामनेईईरानमोहसिन फखरीजादेह
Previous Post

मंगलवार से बदलने वाला है राजधानी सहित 40 ट्रेनों का समय, जानकारी के लिए पढ़ें

Next Post

कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा चंद्रग्रहण, भारत में नहीं दिखी यह घटना

Desk

Desk

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post
moon

कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा चंद्रग्रहण, भारत में नहीं दिखी यह घटना

यह भी पढ़ें

Imran Khan

पाकिस्तान ने फिर निकाली भारत पर भड़ास, पक्षपात का लगाया आरोप

08/08/2021
Sawan

सावन के पहले सोमवार में बन रहे हैं शुभ योग, महादेव की बरसेगी कृपा

29/06/2025
सीएम योगी

सुदीक्षा भाटी के परिजनों से मिले CM योगी, कहा- वह देश की बेटी थी, उसके जाने का दुख सबको है

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version