• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इरफान अंसारी आ रहा है कुंभ में, हिम्मत हो तो रोक लेना…, झारखंड के मुस्लिम मंत्री ने सीएम योगी को दिया चैलेंज

Writer D by Writer D
25/01/2025
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Irfan Ansari

Irfan Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। महाकुंभ आने की तैयारी कर रहे इरफान अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए उन्हें खुली चेतावनी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यदि यूपी के सीएम में हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाएं। उधर, बीजेपी ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने महाकुंभ आने पर इरफान अंसारी के स्वागत की बात तो कही है, लेकिन साथ में ये भी कहा हे कि उन्हें हिन्दू बनकर आना होगा।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की सरकार में स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वह झरखंड की सड़कों को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनावत की गाल जैसे बनाने की बात कर चर्चा में थे। अब उन्होंने बिना वजह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वह महाकुंभ में स्नान करेंगे।

सीएम योगी को दी चुनौती

इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के योगी को बोल दीजिएगा, इरफान अंसारी आ रहा है कुंभ में, हिम्मत हो तो रोक लेना’। उन्होंने कहा कि वह जाति-पात और धर्म का भेदभाव खत्म करने के लिए महाकुंभ जा रहे हैं। कहा कि सुशासन कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की देन है। कांग्रेस का काम है भाईचारगी को मजबूत रखना। राहुल गांधी यही बात सबको सिखाते हैं। उनके इस बयान पर झारखंड में राजनीति गर्मा गई है।

सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष, इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहींः सीएम योगी

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हिन्दू बनकर जाएं तो उनका स्वागत है। वहीं मंत्री की चुनौती पर उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी हैं और वह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की तरह कमजोर दिलवाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसे अस्पताल में एडमिट कराने के भी पूरे इंतजाम हैं।

जेएमएम ने किया बचाव

इसी क्रम में झारखंड की सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने भी बयान दिया है। कहा कि यह उनकी आस्था है। महाकुंभ में सभी धर्म के लोग जा रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा धर्म सम्मेलन हो रहा है। ऐसा अवसर 144 साल के बाद आया है। कहा कि महासंगम में डुबकी लगाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों का हमारे धर्म में आस्था होना अच्छी बात है।

Tags: Irfan AnsariJharkhand newsmaha kumbhNational news
Previous Post

सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष, इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहींः सीएम योगी

Next Post

दक्षिण की श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य का आगमन बढ़ा रहा महाकुम्भ की शोभाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Next Post

दक्षिण की श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य का आगमन बढ़ा रहा महाकुम्भ की शोभाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Pyaj Kadhi

लंच में बनाएं प्याज की कढ़ी, खाने का बढ़ जाएगा जायका

08/01/2026
Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के होटल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

19/11/2024
Satyendra Jain

तिहाड़ जेल से बाहर आए सत्येंद्र जैन, सिसोदिया बोले- हमारा हीरो वापस आ गया

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version