• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
murder

गोली मारकर हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर स्थित एक कॉलोनी में चार हमलावरों ने घर में घुसकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर नेत्रपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी तथा एक सिपाही को निलंबित कर दिया। खुर्जा के प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक क्राइम को नामित किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि खुर्जा नगर स्थित कलन कालिंदी कुंज में नेत्रपाल सिंह बाल्मीकि(65) परिवार के साथ रहते थे। वे शुक्रवार की रात में अपने घर पर थे। इस बीच चार लोग बातचीत करने के बहाने घर में आ गए और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से नेत्रपाल सिंह घायल हो गए उनको परिजन चिकित्सालय ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

राहुल का पीएम पर हमला, कहा- सैनिकों को नॉन-बुलेट प्रूफ गाड़ियां, अपने लिए महंगा जहाज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नेत्रपाल सिंह के बेटे विपिन ने गत महिने प्रेम विवाह किया था, युवती दूसरी जाति की है। उन्होंने बताया कि इस व्यवहार से युवती के परिजन खुश नहीं थे। विपिन हरियाणा प्रांत में एक प्राइवेट बैंक में सर्विस करता है। वह अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पूर्व भी अपने घर वापस लौटा था।

उन्होंने बताया कि विपिन के परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका थी। इसी के चलते उन्होंने दो बार खुर्जा नगर पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। आरोप है शुक्रवार की रात में युवती के पिता भाई, चाचा समेत चार लोग नेत्रपाल सिंह के बातचीत करने के बहाने कालिंदी कुंज स्थित उनके घर आ गए और उनको गोली मारकर घायल कर दिया। नेत्रपाल सिंह की चिकित्सालय में मौत हो गई।

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, PWD के सात अफसरों को दिया अनिवार्य सेवानिवृति

श्री सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर कोतवाली में चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नेत्रपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उन्होंने बताया कि जांच में चौकी इंचार्ज संतोष कुमार मिश्र और आरक्षी तेजवीर सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उन्होंने अपने कार्य में लापरवाही शिथिलता करती है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक की भूमिका के बारे में जांच के आदेश दिए हैं। जांच एसपी क्राइम शिवराम यादव को सौंपी गई है।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस का ध्यान नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर केंद्रित है। यदि प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध जांच में प्रतिकूल तथ्य मिले तो उनके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई होगी।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindimurderThe murder of a retired supervisorरिटायर्ड सुपरवाइजर की हत्या
Previous Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.67 करोड़ के पार, 10.67 लाख कालकवलित

Next Post

सोनीपत में हरियाणा भाजपा के चुनाव पैनल की हुई बैठक

Desk

Desk

Related Posts

Iqbal Ansari
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट पर इकबाल अंसारी की दो टूक, बदलाव से व्यवस्था होगी बेहतर

22/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

22/07/2026
Beetroot kabab
Main Slider

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

22/07/2026
Marriage
Main Slider

ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

22/07/2026
Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Next Post
चुनाव पैनल की हुई बैठक

सोनीपत में हरियाणा भाजपा के चुनाव पैनल की हुई बैठक

यह भी पढ़ें

aloo chilla

चटपटे नाश्ते का बेस्ट ऑप्शन है आलू चीला, नोट करें रेसिपी

14/02/2025
CM Sai

नामांकन में 5 दिन बचे हैं और कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे: सीएम साय

23/03/2024
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने गोमतीनगर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version