• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी हारने के बाद खोलेंगे झूठ का विश्वविद्यालय: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरूवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा (BJP) चारों खाने चित्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) का जनता में आंसुओं का उफान है। 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है कि 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि इस बार जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविद्यालय खोलेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को हटा देंगे। आरक्षण को खत्म कर देंगे। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

‘अमित शाह के रास्ते का कांटा हैं योगी, उनको हटाने का…’…, लखनऊ में केजरीवाल का बड़ा हमला

उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया। अब केवल योगी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा। उन्हें मोदी हटाएंगे क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे। ये नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। प्रज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समर्थन कर रहे हैं। महिला पहलवानों को घर से खींच कर मारा गया। मोदी खामोश रहे। स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) जब पहलवान बेटियों के साथ थी तो मारा गया। हालांकि, उन्होंने खुद मालीवाल प्रकरण में गोल मोल जवाब दिया।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

‘जो चाहते थे मैं रिटायर हो जाऊं…’, स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया सन्यास का ऐलान

Next Post

‘पाक’ के विदेश मंत्री को चीन ने किया तलब, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
China

'पाक' के विदेश मंत्री को चीन ने किया तलब, जमकर सुनाई खरी-खोटी

यह भी पढ़ें

चेहरे को खिला खिला रखने के लिए सोने से पहले जरूर करें ये चार काम

12/07/2021
Rodrigo-Duterte

वैक्सीन न लगवाने वालों को लगेगा सूअर का टीका, भेजा जाएगा जेल

22/06/2021
oxygen from Gujarat

योगी सरकार ने गुजरात से ऑक्सीजन लाने के लिए भेजे पांच टैंकर

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version