• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंचाई विभाग की 1.5 करोड़ रूपये की कीमत की अवैध कब्जाधारियों से करायी गयी खाली

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनपद उन्नाव में सिंचाई विभाग की जमीन पर किये गये अवैध कब्जे को स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटवाकर लगभग ढाई एकड़ जमीन मुक्त करायी गयी। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये है।

यह जानकारी प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) लखनऊ श्री देवेन्द्र अग्रवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर जनपद उन्नाव के विकासखण्ड नवाबगंज के ग्राम सोहरामऊ में स्थित बनीनार्थ पम्प नहर की मुख्य नहर एवं सोहरामऊ माइनर पर 11 व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसकी एफआईआर सोहरामऊ थाने में 28 सितम्बर 2020 को करायी गयी थी।

गाटा संख्या 167 एवं 80 (आंशिक रूप से) पर अवैध रूप से काबिज 05 व्यक्तियों के द्वारा किये गये कब्जे को 01 फरवरी, 2021 को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था, परन्तु 06 लोगों द्वारा पक्के भवनों का निर्माण करा लिया गया था। इन लोगों को लगातार नोटिस देने के उपरान्त भी अवैध कब्जा नहीं हटाये जा रहे थे। ये कब्जा लगभग 06 वर्ष पुराने थे।

इन अवैध निर्माणों को सिंचाई विभाग की जमीन से हटाने के लिए जलशक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने कड़े निर्देश दिये थे। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग की जमीन पर जहां भी अवैध कब्जा किया गया हो, उसे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए तत्काल हटाया जाय। इसी क्रम में इस जमीन को 10 जेसीबी एवं 02 पोकलैण्ड मशीनों की मदद से कब्जा करके जमीन को खाली करा लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता (नलकूप-मध्य) लखनऊ श्री आलोक गोयल, अधीक्षण अभियंता नलकूप मण्डल लखनऊ श्री अरविन्द कुमार यादव के अलावा अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खण्ड-6 रायबरेली श्री विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप निर्माण खण्ड लखनऊ मो0 आसिफ, अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड लखनऊ श्री संदीप कठेरिया तथा अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड उन्नाव श्री संत लाल प्रसाद मौजूद थे।

Tags: illegal occupantsunnao newsup news
Previous Post

साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई 385 गिरफ्तार, करोड़ो बरामद

Next Post

गैंगेस्टर के तहत पिता-पुत्र की ढ़ाई अरब से अधिक की सम्पत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Gangster Act

गैंगेस्टर के तहत पिता-पुत्र की ढ़ाई अरब से अधिक की सम्पत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

challan

SDM की गाड़ी का कटा 26500 रूपए का चालान, सही नहीं थी नंबर प्लेट

19/10/2022

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

27/03/2022
CM Yogi

नेता प्रतिपक्ष पर कभी हमलावर तो कभी नरम रहे सीएम योगी के तेवर

01/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version