• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुद्दाविहीन विपक्ष अंधेरे में पटक रहा है सिर : आशुतोष टंडन

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने आज यहां दावा किया किया कि राज्य सरकार की परफॉर्मेस और मजबूत संगठन के आधार पर फिर लौटेगी भाजपा सरकार। मुद्दाविहीन विपक्ष अंधेरे में सिर पटक रहा है।अपने निजी दौरे पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे यूपी के मंत्री श्री टंडन योगी सरकार की उपलब्धियों की सविस्तार जानकारी दी।मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र द्वारा बोरिवली के अटल स्मृति उद्यान में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में श्री टंडन ने हिस्सा लिया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के लिए बनाए गए अटल स्मृति उद्यान का अवलोकन करने के बाद श्री टंडन ने बताया कि इसी तरह की एक भव्य योजना लखनऊ में जल्द ही साकार होगी।उन्होने अटलजी के भाषा ज्ञान,हाजिर जवाबी और राष्ट्र निष्ठा को अद्भुत बताया ।

उन्होने योगी सरकार के साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों को बखान करते हुए कहा कि कोविड कंट्रोल में हम दुनिया में सबसे अव्वल रहे हैं।

आजादी के बाद से 2017 तक यूपी में केवल 13 मेडिकल कॉलेज थे, आज 33मेडिकल कॉलेज तैयार होकर शुरु हो गये या जल्द शुरु हो जायेगे। योगी सरकार ने गोरखपुर व रायबरेली में दो एम्स बनाये और आयुष युनिवर्सिटी गोरखपुर मे बनाई।आज  234 लैब है। 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए हैं आधे से ज्यादा शुरु हो चुके हैं।लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल युनिवर्सिटी बनाई ।हर क्षेत्र में काम हुआ।उन्होने  कहा कि निष्पक्ष तरीके से योग्यता के आधार साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई ।साढ़े तीन लाख लोगों को संविदा मे नौकरी दी  गई।

स्थानीय स्तर पर उद्यमियों तथा व्यापारियों की समस्याओं का हो निराकरण : सहगल

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के अन्तर्गत प्रमोट कर एमएस एम ई से  लोन दिलाकर 25 लाख लोगों को रोजगार दिलाया गया।विपक्षियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है।

चुस्त कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए टंडन ने कहा कि संगठित अपराध का खात्मा हुआ है यूपी से। इन्डस्ट्री फ्रेंडली (उद्योग मित्र ) सरकार है, बिजली की उपलब्धता , ईमानदारी , लीडरशिप, कानून व्यवस्था में एक नंबर होने की वजह से लोगों की पहली पसंद  यूपी हो रही है।स्मार्ट सिटी में पूरे देश में अव्वल आया है यूपी।

इससे पहले आशुतोष टंडन का  सांसद गोपाल शेट्टी व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने श्वाल व अटलजी की प्रतिमा देकर सम्मान किया । श्री शेट्टी ने मुंबई के राजनीतिक व सामाजिक परिवेश पर प्रकाश डाला। अमरजीत मिश्र ने मुंबई के उत्तरभारतीय समाज में भाजपा की बढती लोकप्रियता का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि योगी सरकार ने यूपी की प्रतिष्ठा को दुनिया भर में बढाया है। वाराणसी से आई कवयित्री अंकिता खत्री नादान ने अपनी पुस्तक आशुतोष टंडन को भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों व नगरसेवकों के अलावा  बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: Ashutosh TandonLucknow NewsMaharashtra NewsMumbai News
Previous Post

रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों दबोचा

Next Post

योग्यता के आधार साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई : टंडन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

योग्यता के आधार साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई : टंडन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री

20/04/2026

सारा ने पिता सैफ अली खान के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो

16/07/2020

RRB NTPC Student Protest: Khan Sir समेत 400 से अधिक सांस्थाओं पर FIR, जानें पूरा मामला

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version