• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता व शराब कारोबारी के घर पर लगातार 58 घंटे तक चली IT की जांच

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Prakashan Group

income tax raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा नेता, शराब कारोबारी और जौनपुर जिले के शाहगंज नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के घर चार मंडलों की आयकर विभाग की टीम ने तीन दिनों में लगातार 58 घंटे तक जांच की। इस दौरान तलाशी में एक करोड़ तीन लाख 36 हजार रुपये मिले। इनमें से टीम ने एक करोड़ तीन लाख रुपये आयकर विभाग के नई दिल्ली के खाते में जमा कराए। अब कागजात, बैंक खातों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क के रिकार्डों की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला सामने आया है।

लखनऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज मंडल की आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे जांच शुरू की थी। इस दौरान टीम ने ओम प्रकाश जायसवाल, उनकी पत्नी माधुरी जायसवाल, भयोहू व नगर पालिका शाहगंज अध्यक्ष गीता जायसवाल, भाई प्रदीप जायसवाल, भतीजा सुजीत जायसवाल और दो भतीजियों से भी अलग-अलग पूछताछ की।

Income Tax Department Raids Properties Of Jaunpur Bjp Leader And Liquor  Businessman Om Prakash Jaiswal For Continuous 58 Hours Found Cash More Than  Rs One Crore - इनकम टैक्स रेड: भाजपा नेता

शनिवार की शाम पांच बजे सात इनोवा कारें ओम प्रकाश के फार्म हाउस के अंदर गईं। फिर करीब छह बजे सभी कारें बाहर निकलीं। अधिकारी यहां से बड़ी संख्या में दस्तावेज भी ले गए। जांच के दौरान तलाशी में आयकर टीम को एक करोड़ तीन लाख 36 हजार रुपये मिले। टीम ने शुक्रवार को इनमें से एक करोड़ तीन लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा शाहगंज से आयकर विभाग के नई दिल्ली के खाते में दो बार में ट्रांसफर किए। इसकी पुष्टि ओम प्रकाश जायसवाल ने भी की।

LDA ने ऐशबाग में अवैध कब्जे से मुक्त करवाई नजूल की 100 करोड़ की जमीन

इसके अलावा उनके भतीजे सुजीत जायसवाल के पंचवटी कालोनी स्थित आवास से भी आयकर विभाग की टीम कागजात ले गई है। साथ ही 36 हजार रुपये भी कब्जे में ले लिए। इसकी पुष्टि सुजीत ने की है। इससे पहले वाराणसी में नाटी इमली स्थित आवास, मलदहिया में चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जांच की थी।

Income Tax Department Raids Properties Of Jaunpur Bjp Leader And Liquor  Businessman Om Prakash Jaiswal For Continuous 58 Hours Found Cash More Than  Rs One Crore - इनकम टैक्स रेड: भाजपा नेता

अब आयकर विभाग ने लेन-देन से जुड़े कागजात, बैंक खातों आदि की जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया आयकर टीम को जो जानकारी मिली है, उसमें कारोबारी बैंक से लेनदेन कम करता था लेकिन, नकदी में अधिक कारोबार होता था।

पंचायत सेक्रेटरी की चाक़ू से गोदकर हत्या, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

आय से अधिक संपत्ति मानकर भी टीम जांच कर रही है।  अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई संतोष जनक रही। हम जिस सूचना पर आए थे, वह लगभग सही निकली। हालांकि अफसरों ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

जौनपुर, वाराणसी में कारोबारी के अलग-अलग ठिकानों पर हुई आयकर की कार्रवाई में 100 से अधिक लोग शामिल रहे। दर्जन भर गाड़ियों और पुलिस बल की मौजूदगी में आयकर विभाग ने एक-एक तथ्य की जांच की। अब सभी की नजरें आयकर की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Tags: crime newsIncome Tax RaidJaunpur newsup news
Previous Post

LDA ने ऐशबाग में अवैध कब्जे से मुक्त करवाई नजूल की 100 करोड़ की जमीन

Next Post

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शामली में युवक को उठाया, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
Next Post
Jammu and Kashmir Police

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शामली में युवक को उठाया, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Mobile thief arrested

चोरी के आधा दर्जन मोबाइल समेत आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

03/02/2021
सीएम योगी cm yogi

यूपी 2025 से पहले होगा टीबी मुक्‍त : सीएम योगी

24/03/2021

सीएम धामी ने दिव्यांगजनों को किया कृत्रिम अंग वितरण

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version