• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रुद्राक्ष से भी ज्यादा प्रभावशाली है यह 1 चीज, घर में रखने से कभी नहीं होगी धन की कमी

Writer D by Writer D
11/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Snake Skin

Snake Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का महीना चल रहा है और बारिश मौसम है. इस समय सांप (Snake) अपने बिल से बाहर निकलते हैं और इसी दौरान वे अपनी खाल यानी केंचुली भी निकालते हैं. गांव आदि में पेड़ों के बीच फंसी हुई सांप खाल (Snake Skin) आसानी से देखने को मिलती है, सांप की केंचुली को हिंदू धर्म में एक मुखी रुद्राक्ष जितना महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको सपने में भी सांप की केंचुली दिख जाए तो समझ लें कि आपकी किस्मत जागने वाली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या इसे घर पर रख सकते हैं और सांप की खाल या केंचुली (Snake Skin) को घर में रखने के क्या लाभ मिल सकते हैं?

आपने अक्सर बड़े- बुजुर्ग लोगों से सुना होगा कि जब सांप की केंचुली (Snake Skin) दिखे तो उसे तुरंत उठाकर अपने घर ले जाओ. मान्यताओं के अनुसार सांप की केंचुली को रुद्राक्ष जितनी शक्तिशाली माना जाता है. पौराणिक समय से सांप की स्किन का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है. हिंदू धर्म में सांप की केंचुली को एक मुखी रुद्राक्ष की तरह प्रभावी और शुभ माना जाता है. सांप की केंचुली को घर में रखने से कई समस्याएं दूर होती हैं और इसे सपने में भी देखना शुभ होता है.

कभी नहीं होगी घर में धन की कमी

अगर आपको कहीं सांप की केंचुली (Snake Skin) दिखाई देती हैं, तो आप इसे अपने घर में रख सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. लेकिन ध्यान रहे कि सांप की केंचुली खंडित नहीं होना चाहिए, वरना इसका लाभ नहीं मिलता है. सांप की केंचुली घर में रखने से बुरी नजर का खतरा भी नहीं रहता है. ऐसा माना जाता है कि सांप भगवान शिव के गले में लिपटे हुए रहते हैं तो घर में सांप की केंचुली रखी रहने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है.

सपने में सांप की केंचुली (Snake Skin) देखना

ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार सांप की केंचुली (Snake Skin) सपने में देखना बेहद शुभ होता है. यह सपना इस ओर इशारा करता है कि आपके आने वाले जीवन में कुछ बहुत अच्छा होने वाला है और आने वाले समय में आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की पा सकते हैं. अगर आपके घर में नकारात्मक शक्ति है, तो ऐसे में सांप की केंचुली को पीसकर उसमें हींग और सुखी नीम की पत्तियों का मिश्रण बना लें. फिर मंगलवार के दिन गाय के उपलों में लोबान और गुगल मिलाकर इसे जलाकर पूरे घर के कोनों-कोनों में घूमाएं. ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं.

इसलिए सांप उतारता है केंचुली (Snake Skin)

वैज्ञानिकों के मुताबिक सांप एक सरीसृप है और इन जीवों में रीड की हड्डी नहीं होती है, इसलिए लगातार जमीन से रगड़ खाकर चलने की नवह से धीरे-धीरे उनकी त्वचा मृत होने लगती है और एक नई त्वचा इसकी नजह ले लेती है. सांप अपने जीवन में कई बार अपनी त्वचा बदलता है. एक निश्चित समय के बाद हर सांप अपनी बाहरी त्वचा को पूरी तरह उतार देता है, जिसे केंचुली कहा जाता है.

Tags: AstrologyAstrology tipssawansnake skin
Previous Post

रविवार को करें सूर्यदेव से जुड़ा ये उपाय, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Next Post

रक्षाबंधन पर सबसे पहले देवताओं को अर्पित करें राखी, प्राप्त होगा आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Doorbell
फैशन/शैली

डोर बेल लगवाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएगा अनर्थ

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Next Post
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर सबसे पहले देवताओं को अर्पित करें राखी, प्राप्त होगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Smartphones

स्मार्टफोन खरीद के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख से अधिक वित्तीय स्वीकृत

30/07/2021
Earthquake

तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी महसूस हुए झटके

03/11/2023
sp crime rahul kumar

इस जिले के SP क्राइम का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version