• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ो, गरीबों, वंचितों, निर्दोषों पर लगातार अत्याचार होने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि जो सरकार प्रदेश का परमानेन्ट पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नहीं दे सकती, वह कानून व्यवस्था कैसे ठीक रख सकती है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही है। हर तरफ अराजकता है। हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सत्ता संरक्षित दबंगों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। फिरोजाबाद में दबंगो ने एक युवक को यातनाएं दी, मारा पीटा और उसके साथ बर्बरता की, जिसे लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार को नोटिस भेजा है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से नाकाम है। जो सरकार प्रदेश का परमानेन्ट डीजीपी नही दे सकती, वह कानून व्यवस्था कैसे ठीक रख सकती है। भाजपा सरकार में किसी को भी न्याय नही मिल रहा है। कहीं दबंग और अपराधी हत्याएं कर रहे हैं तो कहीं पुलिस निर्दोषो की पीटकर, एनकाउन्टर में मार देती है। प्रदेश में चोरी और लूट की घटनाएं बहुत बढ़ गयी हैं।

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

देश में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउन्टर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में हुए हैं। मानवाधिकार आयोग ने इसको लेकर सबसे ज्यादा नोटिसें प्रदेश सरकार को भेजी हैं। भाजपा सरकार को कानून और संविधान की कोई परवाह नहीं है। सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय निर्दोष लोगों को झूठे मामलो में फंसाती है और परेशान करती है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मेरठ में रविवार को एक ही दिन में चार लोगों की हत्या हो गयी। प्रदेश के अन्य जिलों में रोज हत्या की घटनाएं हो रही है। एक तरफ अपराधी सरेआम हत्याएं कर लोगों में दहशत पैदा कर देते हैं। वही दूसरी तरफ सरकार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के हवाई दावे कर अपनी पीठ थपथपाकर जनता को धोखा दे रही है। समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि सरकार प्रदेश के टापटेन माफियाओं की सूची जारी करे, लेकिन सरकार सूची क्यों नहीं जारी कर रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

Next Post

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री योगी को न्योता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
cm yogi

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री योगी को न्योता

यह भी पढ़ें

arrested

चार किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

04/08/2021
AYUSH colleges

उप्र के आयुष कालेजों में प्रवेश में धांधली के आरोप में पूर्व निदेशक समेत 12 गिरफ्तार

18/11/2022
KBC 16

KBC 16 के पहले करोड़पति बने चंद्र प्रकाश, नहीं दे पाए 7 करोड़ी सवाल का जवाब, पूछा गया था ये प्रश्न

26/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version