• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य हित में कठोर निर्णय लेने में सरकार पीछे नहीं: सीएम धामी

Writer D by Writer D
30/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि सशक्त उत्तराखण्ड बनाना हमारी प्रतिबद्धता है। राज्य के व्यापक हित में कठोर निर्णय लेने में भी पीछे नहीं हटते। राज्य की जनता ने उम्मीद के साथ एक ही दल की सरकार को दोबारा न चुनने के मिथक को तोड़ा।

रविवार को मालसी स्थित एक होटल में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जून तक हो तैयार हो जाएगा। उत्तराखण्ड देश में इस कानून को लागू करने वाला पहला प्रदेश होगा। देश के अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे आएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कार्य व्यवहार सौम्यता है लेकिन राज्य की जनता हित में बड़े से बड़े निर्णय लेने में संकोच नहीं की जा रही है। सरकार 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने के लिए वे प्राण प्रण से जुटे हैं। सशक्त उत्तराखण्ड बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है, इसके लिए प्रदेश में समावेशाी विकास एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आगामी 10 साल का रोडमैप तैयार करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। कृषि, बागवानी आदि के साथ प्राथमिक सेक्टरों को भी इसमें सम्मिलित किया जा रहा है। एक लाख पोली हाउसों के निर्माण से 05 लाख लोगों को रोजगार देने की योजना पर भी कार्य हो रहा है। सरकारी नौकरियों से बेरोजगारी दूर नही की जा सकती, इसके लिए स्वरोजगार की योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ भू-धसाव से हुए प्रभावितों के साथ राज्य सरकार पूरी तरह सहयोगी के रूप में खड़ी है। इस कठिन दौर में राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा पूरी मदद दी जा रही है। जोशीमठ को बचाना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम में हो रही वर्षा एवं बर्फबारी के बावजूद यात्रा अपने चरम पर है। लोगों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए कारगर व्यवस्था की जा रही है। जोशीमठ का कुछ क्षेत्र ही भू-धसाव से प्रभावित है। जोशीमठ में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो, इसपर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि के द्वार सभी के लिये खुले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्म के साथ गंगा एवं यमुना का प्रदेश है। राज्य की सीमाएं दो देशों से जुड़ी है। सैन्य बाहुल्य इस देवभूमि में रहने वाले सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लोगों के लिए बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता बनाए जाने पर तेजी से कार्य हो रहा है।

कार से टकराए युवक को सलाह देना चौकी इंचार्ज पड़ा भरी, सड़क पर दौड़ा कर पीटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही होने दिया जाएगा। साथ ही ऐसे अतिक्रमणों को स्वयं हटाने के लिए सभी संबंधित से अपेक्षा भी की गई है। तय समय सीमा में अतिक्रमण न हटाए जाने पर उन्हें हटाए जाने की कार्यवाही के भी सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं में साफ झलकता है। शीघ्र ही ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना साकार होने वाला है। इस मौके पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

कार से टकराए युवक को सलाह देना चौकी इंचार्ज पड़ा भरी, सड़क पर दौड़ा कर पीटा

Next Post

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को गालियां न देने की नसीहत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को गालियां न देने की नसीहत

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान में खत्म हुआ 20 साल लंबा सैन्य अभियान, वतन पहुंचे ब्रिटिश सैनिक

29/08/2021
macaroni

मैक्रोनी खाने से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

23/06/2022
Beaten

सपा-भाजपा समर्थकों में हुई हाथापाई, फायरिंग की सूचना पर मचा हड़कंप

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version