• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 में इस दवा की हुई रिकॉर्ड बिक्री, अब कंपनी के 40 ठिकानों पर IT की छापेमारी

Writer D by Writer D
06/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Dolo-650

Dolo-650

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने डोलो-650 (Dolo-650) बनाने वाली दवा कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड (Micro Labs Limited) के ऑफिस पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई टैक्स की चोरी (Tax Evasion) करने के मामले से जुड़ी हुई है।

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के 20 से अधिक अधिकारियों की टीम ने बेंगलुरू के रेस कोर्स रोड पर स्थित कंपनी के दफ्तर पर बुधवार को छापेमारी की। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नई दिल्ली, सिक्किम, पंजाब, तमिलनाडु और गोवा में स्थित कंपनी के 40 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 200 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के सीएमडी दिलीप सुराना और डाइरेक्टर आनंद सुराना के आवास पर भी छापेमारी की गई।

आईटी डिपार्टमेंट को मिले अहम सुराग

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई में माइक्रो लैब्स के रेस कोर्स रोड स्थित कार्यालय से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी की यह कार्रवाई की। इससे पहले कोरोना काल में कंपनी की दवा डोलो-650 (Dolo-650) लगातार सोशल मीडिया पर छाई रही थी।

कोरोना काल में हुई रिकॉर्ड बिक्री

कोविड-19 महामारी के दौरान कंपनी ने खूब कमाई की थी। साल 2020 में महामारी का कहर शुरू होने के बाद कंपनी ने डोलो-650 (Dolo-650) के 350 करोड़ टैबलेट की बिक्री की थी। डोलो-650 (Dolo-650) की बिक्री ने बाकी प्रतिस्पर्धियों को मीलों पीछे छोड़ दिया था और बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया था।

सरकार ने बदला बूस्टर डोज का नियम, अब इतने महीने बाद लगवा सकेंगे

इससे कंपनी ने एक साल में 400 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था। महामारी के दौरान डोलो-650 पैरासिटामोल का उसी तरह से पर्याय बन गया था, जैसे बोतलबंद पानी के मामले में बिस्लेरी (Bisleri) और फोटोकॉपी के मामले में जेरॉक्स (Xerox) है। इसे उस दौरान भारत का पसंदीदा स्नैक्स भी कहा जाने लगा था।

Tags: delhi newsdolo-650IT Raid
Previous Post

देवस्थल हमारी आस्था व एकात्मकता के प्रतीक: सीएम योगी

Next Post

‘काली’ के बाद अब भोलेनाथ को सिगरेट जलाते दिखाया, जानें कहां मचा बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
shankar

'काली' के बाद अब भोलेनाथ को सिगरेट जलाते दिखाया, जानें कहां मचा बवाल

यह भी पढ़ें

Deputy CM Nitin Patel

गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित शाह के साथ

24/04/2021

पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

02/12/2021
Kidnapping

दिनदहाड़े अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version