• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवस्थल हमारी आस्था व एकात्मकता के प्रतीक: सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारे धर्मस्थल हमारी आस्था के प्रतीक होते हैं, ये राष्ट्रधर्म के भी प्रतीक हैं। जब हम भारत के धर्मस्थल की बात करते हैं तो देवस्थल एकात्मकता के प्रतीक होते हैं। यह बातें बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमंत धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस अवसर पर 108 फीट की ऊंची हनुमान की मूर्ति का शिलान्यास भी किया। योगी ने कहा कि केरल में जन्म लेने वाले आदि शंकराचार्य ने देश में चार पीठ की स्थापना की। ये चारों पीठ आज केवल आस्था के केंद्रबिंदु नहीं, बल्कि ये भारत की एकात्मकता के भी प्रतीक हैं।

CM Yogi

उन्होंने कहा कि हमारे देव—मन्दिर लोककल्याण के माध्यम हैं। यहां आने वाले लोग यहां पूजा कर सकते हैं, उससे बिना जाति पूछे उसे प्रसाद भंडारे मिल जाता है। उन्होंने कहा कि अन्नदान महादान कहा जाता है ऐसे में कोई भूखा नही़ं रह सकता है।

लखनऊ के हनुमंत धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं शिलान्यास समारोह… https://t.co/L9iPqrf3ei

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 6, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि महामारी में मौत तो होती ही हैं, लेकिन महामारी के बाद भुखमरी के कारण उसके विपरित प्रभाव देखने को मिलते हैं। सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना काल खंड में ऐसा पहली बार हुआ कि इतनी बड़ी महामारी में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भुखमरी का कोई असर नहीं हुआ।

धर्म एवं अध्यात्म का केंद्र है उत्तराखंड: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत ने एक मजबूत लड़ाई लड़ी है। देश और देशवासियों ने बेहतर कोविड प्रबंधन से दुनिया के सामने एक नजीर पेश की। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में खाद्य सुरक्षा की गारंटी धर्मस्थल ही करते थे। कोई भी भूखा रहे उसे दो जून की रोटी यहां पर जरूर मिलती थी।

गोमती की अविरलता बनी रहे इसके लिए निरंतर रहे प्रयासरत

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गोमती के लिए भी हमारा प्रयास होना चाहिए कि इसकी अविरलता बनी रहे। इसके लिए एकजुटता के साथ निरंतर प्रयासरत रहना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कूड़ा इसमें न जाए, इसके लिए मंदिर प्रबंधन जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करें।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

केंद्रीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट, एक साथ 30 छात्र निकले पॉज़िटिव

Next Post

कोविड-19 में इस दवा की हुई रिकॉर्ड बिक्री, अब कंपनी के 40 ठिकानों पर IT की छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Dolo-650

कोविड-19 में इस दवा की हुई रिकॉर्ड बिक्री, अब कंपनी के 40 ठिकानों पर IT की छापेमारी

यह भी पढ़ें

मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच PM मोदी ने कराया नए मंत्रियों का परिचय

19/07/2021
Street Vendors

स्ट्रीट वेंडर्स की आय बढ़ाने को प्रदेश भर में लगाए जाएंगे दीपावली मेले

07/11/2023
280-year-old Durga temple struck by lightning

अष्टमी के दिन हादसा, 280 साल पुराने दुर्गा मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version