• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाहन से होने लगी लाखों के नोटों की कतरन की बारिश, ग्रामीणों की लग गई भीड़

Writer D by Writer D
25/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। शाहबाद के मंगोली में रविवार को चलते कैंटर में रखी बोरी से नोटों (Rupees) के कतरन की बारिश होने लगी। नोटों के टुकड़े देेख राहगीर व स्थानीय लोग रुक गए। पांच सौ के नए नोटों के अलावा 10 और 20 के नए-पुराने नोटों की कतरन है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर गिरी करीब दो किलों नोटों की कतरन को कब्जे में ले लिया।

हालांकि, पुलिस बच्चों के खेलने वाले नोट बता रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि असली नोट (Rupees) हैं। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बैंक अधिकारियों से जांच कराने की बात कही। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बिलारी की ओर से आ रहा कैंटर शाहबाद के मंगोली से होकर गुजर रहा था।

तभी कैंटर में रखी बोरी से हवा में नोटों की कतरन उड़ने लगी। नोटों के टुकड़े देख राहगीर रुक गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन कैंटर हत्थे नहीं चढ़ा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन नोटों (Rupees) की कतरन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लोगों का कहना है कि कतरन असली नोटों की है।

सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने जानकारी की। वहीं सीओ अतुल कुमार पांडेय और कोतवाल अनुपम शर्मा का कहना है कि यह नोट बच्चों के खेलने वाले चूरन के नोट हैं। असली करंसी नहीं है। पुलिस ने कतरन को कब्जे में कर लिया। अब पुलिस नोटों के कतरन की बैंक अधिकारियों से जांच कराएगी।

नकली करंसी खपाने की भी आशंका

सड़क पर नोटों की कतरन गिरने के बाद लोगों के बीच क्षेत्र में नकली करंसी खपाए जाने की भी चर्चा है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कोई नकली करंसी छाप रहा हो। अचानक फंसने के डर से कतरन बनाकर उसे ठिकाने लगाने जा रहा हो। सड़क के गड्ढों के चलते कैंटर असंतुलित हो गया और झटका लगने से नोटों की कतरन हवा में उड़ने लगी। काला धन वालों के नोट होने की भी चर्चा है।

आज बैंक में नोटों के टुकड़ों की होगी जांच

बोरी से मिले नोटों के टुकड़ों की पुलिस बैंक अधिकारियों से जांच कराएगी। जांच में स्थिति साफ होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि ज्यादातर पांच सौ के नए और दस-बीस के नए और पुराने नोटों की कतरन है।

मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, इस केस में मिली जमानत

शाहबाद पुलिस को लगभग दो किलो नोटों की कतरन मिली है। टुकड़ों की बैंक अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। साथ ही कैंटर की भी तलाश की जा रही है। – डॉ. संसार सिंह, एएसपी, रामपुर

Tags: currency crime newsRampur NewsRupeesup news
Previous Post

मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, इस केस में मिली जमानत

Next Post

देश को मिली 2 हाइड्रोजन बस की सौगात, हरदीप सिंह पुरी ने दिया ग्रीन सिग्नल

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Hydrogen Buses

देश को मिली 2 हाइड्रोजन बस की सौगात, हरदीप सिंह पुरी ने दिया ग्रीन सिग्नल

यह भी पढ़ें

Pallavi Joshi

‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस हुई हादसे की शिकार, गाड़ी ने मारी टक्कर

17/01/2023
Road Accident

सड़क हादसे में दामाद की मौत, बेटे की हालत नाजुक, मचा कोहराम

31/08/2021
ben stokes

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता का कैंसर के कारण हुआ निधन

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version